Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ :रायगढ़ में 1 से 3 जून तक होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव प्रस्तुति देंगे देश-विदेश के कलाकार

छत्तीसगढ़ :रायगढ़ में 1 से 3 जून तक होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव प्रस्तुति देंगे देश-विदेश के कलाकार

by KBC World News
0 comment

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में छत्तीसगढ़ के लोगों को थ्रीडी एनिमेशन सहित हाईटेक तकनीकों से सुसज्जित रामायण की गाथा देखने को मिलेगी। संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर आदिवासी नृत्य महोत्सव की तरह ही राष्ट्रीय स्तर पर रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री बघेल ने उनके राज्यों से मानस मण्डली दल भेजने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन 01 से 03 जून तक रायगढ़ के राम लीला मैदान में होगा। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के रामायण मण्डली सहित विदेशी मानस मण्डली कलाकार भी शिरकत करेंगे।

You may also like

× How can I help you?