अलर्ट : छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई शहर हिट वेव के चपेट में ,मौसम विभाग ने 48 घण्टे के लिए जारी की चेतावनी…

छत्तीसगढ़ के कई जिले 40 डिग्री तापमान से ऊपर है लोगों का इस भीषण गर्मी से हाल बेहाल हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ग्रीष्म लहर चलने वाली है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तपिश में बढ़ोतरी होने वाली है। इस वर्ष मानसून की रफ्तार भी धीमी है और इसके चलते गर्मी और बढ़ने वाली है। सुबह से ही धूप इन दिनों चुभनी शुरू हो गई है और दोपहर तक तो उमस व गर्मी से लोग बेचैन होने लगे हैं।
आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जून तक मासौम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं है,इसके बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है। प्रदेश में 13 जून को जगदलपुर के साथ मानसून का प्रवेश हो सकता है,इसके बाद 16 जून को रायपुर व 21 जून को मानसून अंबिकापुर प्रवेश कर सकता है।

वही प्रदेश में रायगढ़ का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह महासमुंद जिले में भी सूरज आग बरसा रहा है। यहां का तापमान 45.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुंगेली जिले का तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। जांजगीर में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बलौदा बाजार जिले में 44 डिग्री, बिलासपुर में 43.4, दुर्ग में 43 और राजधानी रायपुर में भी 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दक्षिण छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म बीजापुर जिला रहा यहां तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

इन 8 जिलों में चलेगी हिट वेव

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटो में छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में हिट वेव चलने की चेतावनी जारी किया है। जिनमें से प्रदेश के राजनांदगाँव, रायपुर, बलोदाबाज़ार, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद, और मुंगेली जिलों के एक-दो स्थानों मे ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

Related posts

अमेरिकी चुनाव और फेड ब्याज दर में कटौती के मद्देनजर शुल्क कटौती के बाद भारत में सोने की मांग में उछाल

चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

रायगढ़ : चक्रधर समारोह में  पद्मश्री हेमा मालिनी का प्रसिद्ध राधा रास, LIVE वीडियो