कोषालय पंजी और स्ट्रांग रूम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कोरबा(छत्तीसगढ़) : कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बुधवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कोषालय के पंजियों का सत्यापन करने के साथ ही स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में रखे गये जूडिसियल और नान जूडिसियल स्टाम्प टिकट सहित रखे गये अन्य सामग्रियों का अवलोकन करने के साथ ही पंजी में अंकित सभी सामग्रियो का मिलान एवं भौतिक सत्यापन किया। उल्लेखनीय है कि हर छ: माह में जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी जसपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा कोषालय में देयकों की जमा से लेकर पासिंग की प्रक्रिया एवं जिले में लंबित पेंशन प्रकरणों की जानकारी ली गई। देयकों को समय सीमा में निराकरण करने एवं पेंशन प्रकरणों को डीडीओ से समन्वय कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Related posts

अमेरिकी चुनाव और फेड ब्याज दर में कटौती के मद्देनजर शुल्क कटौती के बाद भारत में सोने की मांग में उछाल

चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

रायगढ़ : चक्रधर समारोह में  पद्मश्री हेमा मालिनी का प्रसिद्ध राधा रास, LIVE वीडियो