घर में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) :  पुरानी रंजिश को लेकर घर में आग लगाने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 31 मार्च 2023 को प्रार्थी लाइट बंद होने के कारण अपने घर के बाहर बैठा था। उसी समय अनुज सारथी आया और पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी के घर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। जिसके कारण घर में रखे सामान टीवी कूलर खाट कपड़ा बैंक पासबुक जैसे अन्य सामग्री जलकर खाक हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी आरोपी अनुज सारथी उम्र 20 वर्ष निवासी इंदिरानगर खड़पड़ी पारा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

Related posts

अमेरिकी चुनाव और फेड ब्याज दर में कटौती के मद्देनजर शुल्क कटौती के बाद भारत में सोने की मांग में उछाल

चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

रायगढ़ : चक्रधर समारोह में  पद्मश्री हेमा मालिनी का प्रसिद्ध राधा रास, LIVE वीडियो