बिरनपुर हिंसा : घर में आग लगाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेमेतरा (छत्तीसगढ़) : बेमेतरा हिंसा के दौरान बिरनपुर में एक घर में आग लगाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

पुलिस ने बताया कि 10 अप्रैल को बीरनपुर गांव के एक मकान में दोपहर करीबन 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। इस घटना पर थाना साजा में अपराध क्रमांक 90/ 23 धारा 436,34 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान 5 आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने से प्रकरण में धारा 147 ,148, 149 भादवी के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में अजय रजक पिता कृष्ण रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़, प्रवीण कुमार साहू पिता काशीराम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़, संदीप साहू पिता परसराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी रामहेपुर थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, प्रदीप रजक पिता अनुज रजक उम्र 21 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़, दिनेश रजक पिता जनक रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़ को गिरफ्तार किया गया है।भाषा

Related posts

अमेरिकी चुनाव और फेड ब्याज दर में कटौती के मद्देनजर शुल्क कटौती के बाद भारत में सोने की मांग में उछाल

चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

रायगढ़ : चक्रधर समारोह में  पद्मश्री हेमा मालिनी का प्रसिद्ध राधा रास, LIVE वीडियो