भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान

 

छत्तीसगढ़ : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर और अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम लला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर पूरे देश के सभी मंदिरों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का आवाहन किया है। प्रदेश भाजपा छत्तीसगढ़ में भी पूरे अभियान के संयोजक मा धरम लाल कौशिक एवं स्वच्छता अभियान विभाग के प्रदेश संयोजक शम्भू गुप्ता के नेतृत्व में पुरे प्रदेश में सभी प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में सभी मंत्री,सांसद,विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा आज से प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई है।

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णू देव साय ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री मा बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री मा राम विचार नेताम, खेल मंत्री मा टंक राम वर्मा, सांसद मा सुनील सोनी,विधायक मा पुरंदर मिश्रा,विधायक मा गुरु खुशवंत सिंह साहेब, पूर्व संगठन महामंत्री मा राम प्रताप सिंह,सरगुजा के संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव के साथ वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान किया।

Read Also :तैयारियां : BJP चलाएगी मंदिर दर्शन अभियान,प्राण प्रतिष्ठा के बाद 1000 विशेष ट्रेनें सौ दिन तक चलाई जाएंगी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की 500 वर्षों के संघर्ष के बाद प्रभू श्री राम का मंदिर बन रहा है और भगवान रामलला 22 जनवरी को विराजमान हो रहे है इस अवसर पर उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी अत्यंत हर्ष का वातावरण है। जैसे श्री राम के द्वारा लंका विजय के पश्चात अयोध्या आगमन पर जनता ने उनका स्वागत दिवाली मनाकर किया था उसी प्रकार से पूरे छत्तीसगढ़ की सरकार पूरे ढाई करोड़ जनता के साथ इस दिन को दिवाली उत्सव के रूप में मनाने वाली है।आज पुरे छत्तीसगढ़ में सभी मंत्रियों,सांसदों,विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाकर आज से इस अभियान की शुरुआत किया गया है।

भाजपा रायपुर जिले के सभी 16 मंडलों में आज सभी प्रमुख मंदिर,धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,प्रदेश मंत्री किशोर महानंद सहित जिला उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर,सुनील कुकरेजा, अनूप खेलकर सहित बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता जिले व प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी इस विशेष स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

 

Related posts

UP : मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरने से 10 लोगों की मौत

ओडिशा को मिलेंगी तीन नई वंदे भारत ट्रेनें

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से पांच लोगों की मौत