रामपुर विधानसभा से इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

कोरबा जिले के रामपुर विधान से एक सामान्य महिला को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने अपने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व संगठन महामंत्री पवन साय के अनुशंसा पर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें कोरबा जिले से राधाबाई केवट प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य की नियुक्ति करते हुए प्रकोष्ठ स्थान दी गई है।

आपको बताते चले कि राधाबाई केवट रामपुर विधायक छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के करीबी मानी जाती है । भारतीय जनता पार्टी कोरबा की वरिष्ठ कार्यकर्ता भी है पहले भारतीय जनता महिला मोर्चा कोरबा ग्रामीण महामंत्री व कुदमुरा मंडल मे महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के पद पर आसीन होकर पद का निर्वहन कर चुकी है। राधाबाई केवट को प्रदेश में स्थान दिए जाने पर रामपुर विधानसभा के ग्रामीण कार्यकर्ताओं सहित जिले को महिला मोर्चा में काफी हर्ष व्याप्त है।

Related posts

चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

रायगढ़ : चक्रधर समारोह में  पद्मश्री हेमा मालिनी का प्रसिद्ध राधा रास, LIVE वीडियो

डीएमएफ से 60 से अधिक नए स्कूल भवन और 10 पीएचसी के बाउण्ड्री वॉल निर्माण की मिली स्वीकृति