रायगढ़: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर यातायात विभाग ने जारी की एडवाइजरी, इन मार्गो पर शहर में रहेगी नो एंट्री…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ : शहर के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन एक जून से तीन जून तक किया जा रहा है।रोजाना हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ भी हो गा। इस मौके पर विदेशी एवं अंतरराज्यीय कलाकारों इस आयोजन में भाग लेंगे। इस विशाल आयोजन में ट्रेफिक भी बढ़ेगा,जिसे लेकर यातायात विभाग अभी से अलर्ट हो गई है।पुलिस ने लोगों की सुविधाओं के लिए पार्किंग व्यवस्था और रुट चार्ट जारी किया है ताकि असुविधा का सामना करना न पड़े।यातायात पुलिस रायगढ़ ने विनम्र अपील की है रामलीला मैदान, गौशाला रोड रायगढ़ में दिनांक 01जून से 03 जून तक दौरान जिला मुख्यालय एवं कार्यक्रम स्थल/परिक्षेत्र मे सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग माँगी गई है।

पार्किंग स्थल :-

  • पी-1 पुराना पुलिस लाईन :- माननीय मंत्रीगणो के कारकेड / आमंत्रित अन्य राज्यो के अतिथी के वाहनों हेतु।
  • पी- 2 नटवर स्कूल :- व्हीआईपी एवं कलाकारो के चार पहिया/बस वाहनो की पार्किंग।
  • पी- 3 रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब :- प्रशासनिक / पुलिस राजपत्रित अधिकारियो के चार पहिया वाहनो की पार्किंग।
  • पी- 4 संत माईकल स्कूल/चर्च :- आमजन, गाणमान्य नागरिको के चार पहिया/बस वाहनो की पार्किंग।
  • पी- 5 श्री सुनील लेन्ध्रा कैंपस :- दो पहिया वाहनो की पार्किंग।
  • पी- 6 गांधी गंज :- आमजन, गणमान्य नागरिको के चार पहिया वाहनो की पार्किंग।
  • पी- 7 महिला कॉलेज :- आमजन, गणमान्य नागरिको के चार पहिया वाहनो की पार्किंग।

डायवर्सन पाइंट :-

■ गौशाला तिराहा :- सभी प्रकार के वाहनों के लिए, डायवर्ट होकर हण्डी चौक।

■ सत्तीगुढ़ी चौक:- सभी प्रकार के वाहनों के लिए, डायवर्ट होकर स्टेशन चौक

पूर्ण प्रतिबंधित मार्ग :-

  1. हण्डी चौक, घड़ी चौक, सत्तीगुढ़ी चौक और गौशाला तिराहा के मध्य कार्यक्रम दौरान यातायात बंद रहेगा।
  2. नो-एण्ट्री :- शहर के बाहर चिन्हांकित नो-एण्ट्री पाइंटो में भारी वाहनो का आवागमन दिनांक 1 जून से 03 जून तक दोपहर 1 बजे से रात्रि 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

Related posts

अमेरिकी चुनाव और फेड ब्याज दर में कटौती के मद्देनजर शुल्क कटौती के बाद भारत में सोने की मांग में उछाल

चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

रायगढ़ : चक्रधर समारोह में  पद्मश्री हेमा मालिनी का प्रसिद्ध राधा रास, LIVE वीडियो