CG : महुआ बीनने गई महिला को हाथी ने मार डाला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

CG: Elephant kills a woman who went to collect Mahua, one person seriously injured

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ वनमंडल के तमनार वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से एक महिला की मौत की खबर है। महिला को कुचलने के बाद हाथी ने 1 किलोमीटर दूर एक व्यक्ति को भी पकड़ लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना आज सुबह 8:00 बजे झिंगौल गांव के पास जंगल में हुई। मिली जानकारी के अनुसार कलावती पत्नी सुखसिंह राठिया उम्र करीब 50 वर्ष आज सुबह गांव की कुछ महिलाओं के साथ महुआ बीनने जंगल जा रही थी। सभी लोग पहाड़ चढ़ रहे थे, तभी हाथी पहाड़ से गांव की ओर आ रहा था। हाथी को देखकर कुछ महिलाएं तो भाग गईं, लेकिन कलावती हाथी के चंगुल में फंस गई, फिर हाथी ने  महिला को कुचलकर मार डाला।

वहीं महिला को कुचलने के बाद हाथी ने एक किलोमीटर दूर एक व्यक्ति को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए तमनार अस्पताल भेजा गया है। घायल व्यक्ति आमघाट का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

रायगढ़ : चक्रधर समारोह में  पद्मश्री हेमा मालिनी का प्रसिद्ध राधा रास, LIVE वीडियो

डीएमएफ से 60 से अधिक नए स्कूल भवन और 10 पीएचसी के बाउण्ड्री वॉल निर्माण की मिली स्वीकृति