चन्द्र ग्रहण 2024: Holi त्योहार पर लगा ग्रहण का साया,क्या भारत मे पड़ेगा इसका असर?

Chandra Grahan 2024: Shadow of eclipse on Holi festival, will it affect India?

चन्द्र ग्रहण 2024 : साल का पहला चंद्र ग्रहण आज 25 मार्च को होली के दिन लगेगा। चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। यानी चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी।होली के दिन लगने जा रहा ये चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर जैसी जगहों से दिखाई पड़ेगा।

हालांकि भारत में इसका असर नहीं होगा, लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन पर इसका असर दिखाई देगा।आज लगने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिष के अनुसार मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा। 

शास्त्रों में चंद्र ग्रहण का दिन अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन नकारात्मक शक्तियां ज्यादा सक्रिय होती हैं। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ और पुण्य कर्म करना चाहिए।

 

क्या करें और क्या न करें

  •  चंद्र ग्रहण के दौरान  पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए।
  •  चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को अंदर ही रहना चाहिए।    
  •  ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के लिए ध्यान और मंत्रों का जाप करें।
  •  ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर बंद कर देना चाहिए।
  •  ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए।
  •  ग्रहण के दौरान मंदिरों के पट को बंद करके रखना चाहिए।

Related posts

परंपरा : तौलीपाली में धूमधाम से मनाया गया गौरा महोत्सव, भगवान Shiv-Gauri की हुई विवाह…

भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान

भारतीय संस्कृति के वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक है- दीपावली पर्व