Chardham Yatra :  नया रेकॉर्ड बना ,22 अप्रेल से 18 नवम्बर तक 56 लाख भक्तों ने किए दर्शन

Chardham Yatra: New record made, 56 lakh devotees visited from 22 April to 18 November

Chardham Yatra ; देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के उत्साह ने चारधाम यात्रा में नया रेकॉर्ड बना दिया। इस बार सर्वाधिक 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु 22 अप्रैल से 18 नवंबर तक चली चारधाम यात्रा में शामिल हुए। पहली बार श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 लाख पार हुआ है। केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 19.61 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। चारधाम यात्रा के लिए करीब 75 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 56.13 लाख से ज्यादा ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में दर्शन किए।

 

चारधाम यात्रा संपन्न होने के बाद दर्शन करने वालों के आंकड़े रविवार को जारी किए गए। उत्तराखंड सरकार को यात्रा में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद थी। पिछले साल चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा में 46.29 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। इससे पहले 2021 और 2020 में कोविड काल में चारधाम यात्रा संचालित नहीं हो पाई थी। वर्ष 2021 में 5.29 लाख व 2020 में 3.30 लाख तीर्थयात्री पहुंचे थे। वर्ष 2019 में 34.77 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा में आए थे।

 

गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ चार धाम यात्रा का समापन हो गया। शनिवार को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हुए। इससे पहले केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद हुए थे। गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को बंद किए गए थे।

Related posts

हशिका रामचंद्र ने 77वीं सीनियर एक्वाटिक नेशनल चैंपियनशिप 2024 में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से पांच लोगों की मौत

ISIS ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन भाजपा कार्यालय पर हमले की रची थी साजिश, NIA की चार्जशीट में खुलासा