छत्तीसगढ़ :पूर्व कलेक्टर ने थामा भाजपा का दामन,भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने दिलाई सदस्यता

Chhattisgarh: Former collector joined BJP, BJP state in-charge Om Mathur gave membership

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेश में सरगर्मी तेज है। कांकेर के प्रियदर्शिनी स्टेडियम में बुधवार को बीजेपी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम को छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।मौके परभाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, सांसद संतोष पांडेय व प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप कोंडागांव जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read also : चंद्रयान-3: भारत ने चांद पर फहराया तिरंगा,पीएम मोदी ने इसरो सहित पूरे देशवासियों को दी बधाई

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि, मुझे अधिकारी रहते हुए बहुत सहयोग मिला उम्मीद है कि, राजनीति में आने के बाद भी इसे तरह सहयोग मिलता रहेगा। आने वाले समय में हम बस्तर के लिए बहुत अच्छा काम करके दिखाएंगे। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि, मुझे बेवजह 3 साल तक बैठा कर रखा लेकिन अब कोई बाधाएं नहीं रहेंगी हम खुलकर जनता के लिए काम कर सकेंगे।

कौन है पूर्व कलेक्टर टेकाम

बस्तर में कांकेर जिले का अंतागढ़ सरईपारा नीलकंठ टेकाम का मूल निवास है। यहीं उनकी स्कूली शिक्षा भी हुई है। जिसके बाद कांकेर जिले में शासकीय गवर्मेंट कॉलेज से उन्होंने 1990 के दशक में समाजशास्त्र से एमए किया। यहीं कुशल नेतृत्व के चलते छात्रसंघ के अध्यक्ष भी चुने गए थे। 1994 में उन्होंने MP-PSC क्रेक किया और एसटी वर्ग में टॉपर रहे। उनकी ज्यादातर पोस्टिंग बस्तर संभाग में रही। जगदलपुर में करीब 6 साल एसडीएम से लेकर अपर कलेक्टर रहे और जगदलपुर में नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वे दंतेवाड़ा जिला के जिला पंचायत सीईओ भी रहे हैं।कोंडागांव कलेक्टर रहते हुए उन्होंने नीति आयोग के आकांक्षी जिलों में कोंडागांव को नंबर-1 बनाया है। उनके रिटायरमेंट का समय साल 2028 तक है। साल 2008 में उन्हें IAS अवॉर्ड भी मिला है। पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम भाजपा में शामिल हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के 2008 बैच के IAS ऑफिसर नीलकंठ टेकाम ने वीआरएस के आवेदन पर केंद्र सरकार ने 17 अगस्त 2023 को मंजूरी दे दी थी। टेकाम केशकाल या कोंडागांव से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Related posts

चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

रायगढ़ : चक्रधर समारोह में  पद्मश्री हेमा मालिनी का प्रसिद्ध राधा रास, LIVE वीडियो

डीएमएफ से 60 से अधिक नए स्कूल भवन और 10 पीएचसी के बाउण्ड्री वॉल निर्माण की मिली स्वीकृति