छत्तीसगढ़ : कोरबा में होगा Hasdev Maha Aarti का आयोजन, 30 हजार से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल…

Chhattisgarh: Hasdev Maha Aarti will be organized in Korba, more than 30 thousand devotees will participate…

छत्तीसगढ़ : कोरबा के सर्वमंगला मंदिर घाट पर देव दीपावली के उपलक्ष्य परहिंदू क्रांति सेना के तत्वाधान में  हसदेव महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, इसे बनारस के देव दीपावली की गंगा आरती की तर्ज पर कराया जा रहा है। आयोजन की तैयारी में समिति के कार्यकर्ता पिछले एक महीने से लगे हुए हैं और आरती की तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है ।हसदेव महाआरती का आयोजन 27 नवंबर सोमवार की शाम 5 बजे से होगा और सर्वमंगला मंदिर घाट को बनारस की तर्ज पर सजाया जा रहा है। बनारस से पंडित भी इस आरती के लिए कोरबा आ रहे हैं।पूजा और हवन कोरबा के ब्राह्मणों द्वारा किया जायेगा।

हसदेव महाआरती की तैयारी जोरो पर

राहुल चौधरी ने बताया कि हसदेव महा आरती को सफल बनाने के लिए 100 से अधिक कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं।उन्होंने बताया कि बनारस के पंडितों के द्वारा आरती किया जाएगा।इस हसदेव महाआरती का आयोजन लोगों को देव दीपावली के दिन दीपदान करने और आरती करने के विशेष महत्व को बताने हेतु किया जा रहा है।

Read also :Pathalgaon : ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की गई जान

साथ ही नदियों की महत्ता बताने तथा उनके संरक्षण हेतु प्रयास करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा ।जिसमें 30 हजार से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य हसदेव महा आरती का आयोजन किया जाएगा। मंत्रोच्चार करने वाले पंडितों के साथ ही शहर भर के श्रद्धालुओं को ,हिंदू धर्म से जुड़े विभिन्न संगठन और आम लोगों को आयोजन में आमंत्रित किया गया है।

Read also :छत्तीसगढ़ में दिसम्बर माह में पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड

हसदेव महा आरती 2023 में मुख्य आकर्षण के केंद्र में 11000 दीप प्रज्वलन, 2100 दीपदान, 51 लीटर दूध से दुधाभिषेक, 51 मी. चुनरी भेंट, बनारस के पंडितों द्वारा महा आरती, भव्य आतिशबाजी, साउंड एवं लाइट शो, लेजर लाइट शो, भजन संध्या, पुष्प वर्षा के अलावा झांकी व ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद भी किया जाएगा।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था…

Hasdev Maha Aarti : पिछले साल महाआरती में प्रशासन व पुलिस का काफी सहयोग प्राप्त हुआ था इस वर्ष भी आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस सुरक्षा के साथ साथ ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मौके पर जुटी रहेंगे।

Related posts

UP : मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरने से 10 लोगों की मौत

ओडिशा को मिलेंगी तीन नई वंदे भारत ट्रेनें

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से पांच लोगों की मौत