Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ : प्रदेश पंचायत सचिव संघ का सम्मान समारोह आज ,जुटेंगे प्रदेश भर के पंचायत सचिव

छत्तीसगढ़ : प्रदेश पंचायत सचिव संघ का सम्मान समारोह आज ,जुटेंगे प्रदेश भर के पंचायत सचिव

by KBC World News
0 comment

Chhattisgarh: State Panchayat Secretary Association’s felicitation ceremony today, Panchayat Secretaries from across the state will gather

छत्तीसगढ़ : 7 जुलाई को प्रदेश पंचायत सचिव संघ का सम्मान समारोह बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव और कैबिनेट मंत्रीगण होंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री तथा सांसद विजय बघेल भी शामिल होंगे। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कोमल निषाद ने बताया कि हर साल 7 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में सचिवों द्वारा स्थापना दिवस मनाया जाता है।

लेकिन इस साल 7 जुलाई को सचिव दिवस के अवसर पर बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में भव्य प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। सचिव दिवस पर सचिव संघ द्वारा जनहित के कार्य किए जाते हैं लेकिन इस बार भव्य सम्मान समारोह में सभी 10485 सचिव संयुक्त रूप से शामिल हो रहे हैं। सचिव सेवा भावना से बहुत काम करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें शासन से वह सारी सुविधाएं नहीं मिल पातीं, जिसके वे वास्तविक हकदार हैं। पंचायत सचिवों की एक सूत्रीय लंबित मांग दो वर्ष के परिवीक्षा काल के बाद शासकीयकरण है। जानकारी देते हुए प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी रामकरण सिन्हा ने बताया कि पहली बार 7 जुलाई 2007 को मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जांजगीर चांपा में प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के सम्मेलन में शामिल होते हुए पंचायत कर्मियों से ग्राम पंचायत सचिव का वेतनमान पे ग्रेड निर्धारित करने की घोषणा की थी।

You may also like

× How can I help you?