छत्तीसगढ़ : भाजपा सदस्यता अभियान की प्रभारी विजया राहटकर को…1 सितम्बर से अभियान का आगाज

नई दिल्ली/छत्तीसगढ़ : बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई बैठक में बीजेपी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। , प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री, राज्यों और मोर्चों के प्रभारी समेत 200 से ज्यादा सदस्य शामिल हुए।

बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का राष्ट्रीय संयोजक और रेखा वर्मा ( उपाध्यक्ष) को सदस्यता अभियान का सह संयोजक बनाया गया है। बीजेपी का सदस्य मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड,,नमो एप्प और बीजेपी वेवसाईट के जरिए बन सकते हैं।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

विनोद तावड़े को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली का प्रभारी बनाया है।दुष्यंत गौतम को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा और ओडिशा की जिम्मेदारी दी गईं है. रेखा वर्मा को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,लद्दाख और चंडीगढ का प्रभारी बनाया गया है। डी पुरंदेश्वरी को केरल, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है।

ऋतुराज सिन्हा को उत्तर प्रदेश एवं गुजरात और अतुल गर्ग को बिहार एवं उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है. अरविंद मेनन को अंडमान एवं निकोबार,आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राजदीप रॉय को अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम एवं नागालैंड और विजया राहटकर को छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है।

दो चरणों में सदस्यता अभियान

BJP का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा।ये अभियान दो चरणों में चलेगा। अभियान का पहला चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का द्वितीय चरण चलेगा। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। इसके बाद 1 नवंबर से 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्टर तैयार किया जाएगा।

Related posts

केजरीवाल 17 सितंबर को दिल्ली सीएम पद से इस्तीफा देंगे

हरियाणा में आप-कांग्रेस के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए बातचीत चल रही

पीएम मोदी ने लखनऊ में इमारत ढहने पर परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की