Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ विधानसभा घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ पाए, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, कई कार्यकर्ता घायल,

छत्तीसगढ़ विधानसभा घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ पाए, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, कई कार्यकर्ता घायल,

by KBC World News
0 comment

पायलट बोले- वो सो रहे थे, हम उन्हें जगाने आए

रायपुर/छत्तीसगढ़ :  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को विधानसभा का घेराव करने निकले। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए 5 लेयर की बैरिकेडिंग कर रखी थी।हालांकि कार्यकर्ता सिर्फ पहला बैरिकेड ही तोड़ पाए,इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. बैरिकेड तोड़ने के दौरान महापौर एजाज ढेबर ने पुलिस से बदसलूकी भी की, हालांकि विरोध प्रदर्शन में चोटिल होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है। फिलहाल कार्यकर्ता और नेता विधानसभा तक नहीं पहुंच पाए और पहले बैरिकेडिंग के बाद वापस लौट गए, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी कर दी थी। इसके चलते आज 15 हजार बच्चे स्कूल नहीं जा सके।वहीं मंडीगेट-मोवा रोड को शाम 5 बजे तक बंद कर दिया गया है और रूट डायवर्ट कर दिया गया।


विधानसभा घेराव प्रदर्शन में बारिश बनी रोड़ा,
नहीं पहुंची भीड़

दरअसल, कांग्रेस ने प्रदेश में कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा, आदिवासियों और किसानों के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया था। हालांकि, इसमें बारिश बाधा बन गई। जैसी कि उम्मीद थी, कार्यकर्ता धरना स्थल पर नहीं पहुंचे। विपक्ष में आने के बाद कांग्रेस का यह सबसे बड़ा धरना बताया जा रहा था।

पायलट ने कहा- दिल्ली से चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार – विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं ने धरना स्थल पर बैठक की। इसमें शामिल होने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार दिल्ली से चल रही है। वह नींद में है, इसलिए हम उसे जगाने आए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष दो-तीन साल बाद ऐसे धरना प्रदर्शन करता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के 6 महीने बाद ही ऐसी स्थिति आ गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हमारी लड़ाई बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ है। हमारे लोग विधानसभा के अंदर लड़ रहे हैं और कार्यकर्ता बाहर लड़ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जो हमारी सरकार के 5 साल में नहीं हुआ, वो हमारी सरकार के 6 महीने में हो गया। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव बताएं कि हमारी सरकार में कलेक्ट्रेट में आग कब लगी? बताएं कि हमारी सरकार में आदिवासियों को नक्सली बताकर कब मारा गया? आज भाजपा के गुंडे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के लिए दबाव बना रहे हैं।

You may also like

× How can I help you?