Home Chhattisgarh कुदमुरा मंडल (BJP) की कार्यसमिति बैठक संपन्न, आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

कुदमुरा मंडल (BJP) की कार्यसमिति बैठक संपन्न, आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

by KBC World News
0 comment

हाइलाइट्स

  • संसद में दिए गए भाषण का वाचन
  • प्रदेश कार्यसमिति में दिए गए राजनीतिक प्रस्ताव
  • पंचायत निकाय चुनाव पर विस्तृत चर्चा

कुदमुरा/कोरबा : भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल की कार्यसमिति बैठक कोरकोमा में सम्पन्न हुई।जिसमें भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रेणुका राठिया ने आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला तथा सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा तय किए गए सभी कार्यक्रमों को करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू द्वारा संसद में दिए गए भाषण का वाचन किया गया, साथ ही शिवरतन शर्मा द्वारा प्रदेश कार्यसमिति में दिए गए राजनीतिक प्रस्ताव को उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा गया।

भाजपा कुदमुरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास ने आगामी पंचायत निकाय चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने के लिए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रेणुका राठिया, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश्वर सोनी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास, महामंत्री राजू गुप्ता एवं हेमलाल झारिया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ईश्वर सिंह राठिया, मंडल मंत्री ओमप्रकाश कंवर, दयाराम कंवर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनंजय चौहान, चचिया सरपंच सीताराम राठिया, नरेश पटेल, बंधु राम यादव, रेशम चौहान, कन्हैया राठौर, बैताल राम, सुखलाल कंवर, मंगल सिंह, बरमसाय राठिया, सचिन राठिया, चेतन वर्मा सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You may also like

× How can I help you?