बलौदाबाजार हिंसा का मुख्य आरोपी  गिरफ्तार,ये लगे है आरोप,पढ़े पूरी खबर

Main accused of Baloda Bazar violence arrested, these are the charges, read full news

छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार(Balodabazar) में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल होने, सोशल मीडिया(Social media आदि के जरिए लोगों को भड़काने और प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसाने के मुख्य आरोपी किशोर नवरंगे( Kishore Navrange)को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोर नवरंगे भीम क्रांतिवीर(Bhim Krantiveer० नामक संगठन का संस्थापक है। पुलिस के मुताबिक वह पहले भीम रेजिमेंट का जिला अध्यक्ष रह चुका है।

पुलिस ने धरना आयोजित करने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गिरफ्तार किया। साथ ही प्रदर्शन को हिंसक बनाने के लिए भीड़ को उकसाने वाले मुख्य आरोपी किशोर नवरंगे को गिरफ्तार करने के लिए उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मुखबिरों के जरिए भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के तुरंत बाद किशोर नवरंगे बलौदाबाजार से भाग गया था और लवन इलाके में छिपा हुआ था। वहां छापेमारी कर पुलिस ने किशोर नवरंगे को हिरासत में ले लिया है।

10 जून के वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मामले में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान किए गए उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा रही है। बलौदा बाजार में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह अब तक की बड़ी उपलब्धि है। भीड़ को उकसाने और लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुलाने वाले मुख्य आरोपी किशोर नवरंग से पुलिस टीम गहन पूछताछ कर रही है। मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपियों और पूरी घटना के बारे में कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

Related posts

चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

रायगढ़ : चक्रधर समारोह में  पद्मश्री हेमा मालिनी का प्रसिद्ध राधा रास, LIVE वीडियो

डीएमएफ से 60 से अधिक नए स्कूल भवन और 10 पीएचसी के बाउण्ड्री वॉल निर्माण की मिली स्वीकृति