Home Chhattisgarh राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर साय सरकार ने बुनकरों की मजदूरी में 20 प्रतिशत की वृद्धि की, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की घोषणा

राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर साय सरकार ने बुनकरों की मजदूरी में 20 प्रतिशत की वृद्धि की, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की घोषणा

by KBC World News
0 comment

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आयोजित बुनकर संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन  पवन साय , वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन

रायपुर/छत्तीसगढ़: बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर आयोजित बुनकर संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बुनकर संवाद में प्रदेश भर से आए बुनकर बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बुनकरों के लिए बड़ी घोषणा की। मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुनकरों की बुनाई मजदूरी में 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। जो आज से प्रभावी हो गई है। इसका सीधा लाभ बुनाई कार्य में लगे 60 हजार से अधिक बुनकर परिवारों को मिलेगा।

मंत्री देवांगन ने कहा कि बुनकरों, खासकर देवांगन समाज की श्रम शक्ति और ज्ञान शक्ति पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में बुनकरों को बहुत कष्ट सहना पड़ा है, लेकिन अब भाजपा की विष्णुदेव सरकार में बुनकरों को हर संभव मदद दी जाएगी। आज इसकी शुरुआत हो रही है। देवांगन समाज आज एक संगठित समाज है और सभी लोग मिलकर अपने क्षेत्र और समाज के लिए काम कर रहे हैं।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है जब बुनकरों की मजदूरी में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। विष्णुदेव की सरकार हर वादा पूरा कर रही है। कांग्रेस सरकार 5 साल में किसानों को बोनस नहीं दे पाई थी। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही महज 12 दिनों में बोनस की राशि जारी कर दी गई। साव ने कहा कि ईमानदार और मेहनती देवांगन समाज आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साव ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में भाजपा के बुनकर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, रामगोपाल देवांगन, ओम प्रकाश देवांगन, कमल देवांगन, श्रीमती पदमा देवांगन, प्रदीप देवांगन, महेश देवांगन समेत अधिक संख्या में बुनकर प्रकोष्ठ के पदाधिकरी उपस्थित रहे।

You may also like

× How can I help you?