भाजपा कार्यकर्ता की मांग पर डिप्टी सीएम ने कुदमुरा-मदवानी और चिर्रा-श्यांग सड़क को पक्की कराने की घोषणा

On the demand of BJP worker, Deputy CM announced to pave Kudmura-Madwani and Chirra-Shyang road.

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव मदवानी -कुदमुरा मार्ग में छिंदई नदी में लगभग 17 करोड़ 17 लाख की राशि से बने उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया इस अवसर पर डिप्टी सीएम साव के समक्ष कुदमुरा मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुदमुरा-मदवानी और चिर्रा-श्यांग मार्ग को पक्की सड़क बनाने की मांग की।इस मांग पर डिप्टी सीएम साव ने कुदमुरा-मदवानी और चिर्रा-श्यांग मार्ग को पक्की सड़क बनाने की घोषणा मंच से की।उन्होंने क्षेत्रवासियों को लोकार्पण कार्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से विकास के नए द्वार खुल गए हैं। वर्षों से इस नदी में पुल की मांग थी जो अब पूरी हो गई है। इससे आसपास के अनेक गाँव जुड़ गए हैं। एक दूसरे से सम्पर्क भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यह पुल आवागमन का पुल होने के साथ ही विकास का भी पुल है।

Read Also : 7 चरणों में होगा Lok Sabha चुनाव, 19 अप्रैल को आगाज, 4 जून को आएंगे नतीजे

कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर  दिनेश नाग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, लोकसभा सांसद व कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया, नेता प्रतिपक्ष हितानंद, उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना,जिला मंत्री श्रीमती रेणुका राठिया, मंडल अध्यक्ष नटवर शर्मा, लक्ष्मी श्रीवास, कुलसिंह कंवर, मंडल महामंत्री राजू गुप्ता, हेमलाल झारिया, अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राठिया,बृजलाल राठिया, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उनेश्वर शोनी,मंडल उपाध्यक्ष समयलाल कंवर,विनय राठिया, सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारी गण व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related posts

चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

रायगढ़ : चक्रधर समारोह में  पद्मश्री हेमा मालिनी का प्रसिद्ध राधा रास, LIVE वीडियो

डीएमएफ से 60 से अधिक नए स्कूल भवन और 10 पीएचसी के बाउण्ड्री वॉल निर्माण की मिली स्वीकृति