तैयारियां : BJP चलाएगी मंदिर दर्शन अभियान,प्राण प्रतिष्ठा के बाद 1000 विशेष ट्रेनें सौ दिन तक चलाई जाएंगी

Preparations: BJP will run temple darshan campaign, after Pran Pratistha, 1000 special trains will be run for 100 days.

हाइलाइट

  • दर्शनार्थियों की सूची बूथ स्तर से होगी तैयार
  • श्रद्धालुओं के अयोध्या में रहने और भोजन की भी होगी व्यवस्था

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद विशेष दर्शन अभियान चलाएगी। अभियान 24 जनवरी से शुरू होकर तीन महीने तक चलेगा। इसके लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था होगी। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी है। भाजपा की इस कोशिश को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी को रामलला का दर्शन कराया जाएगा।

यह भी बताया जा रहा है कि हर लोकसभा क्षेत्र से ढाई से तीन हजार मतदाताओं को अयोध्या ले जाने की तैयारी है। पार्टी की ओर से श्रद्धालुओं के अयोध्या में रहने और भोजन की भी व्यवस्था होगी। दर्शनार्थियों की सूची बूथ स्तर से तैयार होगी। हर जिला इकाई सूची को प्रदेश इकाई को भेजेगा, जिसके बाद अयोध्या आने-जाने से लेकर सभी व्यवस्था होगी। करीब 1000 विशेष ट्रेन पूरे देश से प्राण प्रतिष्ठा के बाद 100 दिन तक चलाई जाएंगी।

Read Also : छत्तीसगढ़ बना मोदीगढ़,BJP की ऐतिहासिक जीत

इन्हीं ट्रेनों के माध्यम से अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से लोग रामलाल के दर्शन करने जाएंगे। भाजपा के पदाधिकारी लोगों को बताने की कोशिश करेंगे कि जो काम 500 साल में नहीं हो पाया, पार्टी ने कर दिखाया है। एक अनुमान के मुताबिक भाजपा ने 50 लाख से एक करोड़ लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराने की योजना बनाई है।

Related posts

मदनपुर स्वामी आत्मानन्द विद्यालय में समर कैंप का आयोजन, बच्चें सीख रहे नई चीजें

स्वाति Maliwal पर हमला मामले में बिभव कुमार गिरफ्तार

IMD : 100 फीसदी से ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी,इन राज्यों में कब मानसून देगा दस्तक,जानें!