शक्ति प्रदर्शन : BJP ने पूरे दम-खम के साथ, प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल 

Show of strength: BJP candidates filed nominations with full force

छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले के चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ननकीराम कंवर, रामदयाल उईके, लखनलाल देवांगन और प्रेमचंद पटेल ने अपना नामांकन दाखिल किया।उम्मीदवारों ने नामांकन से पहले इस रैली के जरिए जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया गया। पार्टी ने इस रैली के जरिए दावा किया है विधानसभा चुनाव में बदलाव जरूर होगा।

भाजपा की नामांकन रैली में चारो विधानसभा के प्रत्याशीयों ने भाजपा के नेताओं व अन्य पदाधिकारियों के साथ घण्टाघर से चुनावी रथ  (वाहन) में सवार होकर नामांकन के लिए रवाना हुए। रैली में जमकर शक्ति प्रदर्शन हुआ। रैली में जनमानस और कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ रही। नामांकन रैली घण्टाघर से सुभाष चौंक, कोसाबाड़ी चौक पहुंची।

ये रहे मौजूद

भाजपा के संभागीय प्रभारी अनुराग सिंहदेव, कोरबा के सह प्रभारी गोपाल साहू, पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह,टिकेश्वर सिंह राठिया, वरिष्ठ नेता जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, देवेन्द्र पाण्डेय, नवीन पटेल, आरपीएस त्यागी, रितु चौरसिया, हितानंद अग्रवाल, सहित महिला मोर्चा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related posts

चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

रायगढ़ : चक्रधर समारोह में  पद्मश्री हेमा मालिनी का प्रसिद्ध राधा रास, LIVE वीडियो

डीएमएफ से 60 से अधिक नए स्कूल भवन और 10 पीएचसी के बाउण्ड्री वॉल निर्माण की मिली स्वीकृति