श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा: BJP ब्रांड विकास ने किया वनांचल क्षेत्र के ग्राम कोलगा में दीपदान एवं भंडारा का आयोजन

Shri Ram Pran-Pratishtha: BJP Brand Vikas organized lamp donation and bhandara in village Kolga of Vananchal area.

हाइलाइट

कोलगा में गूंजा जय श्री राम के नारे, राममय हुआ गांव

महतो द्वारा प्रत्येक परिवार को किया दीपदान

छत्तीसगढ़ :कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम कोलगा में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भगवान राम की पूजा-अर्चना, हवन प्रसाद का वितरण किया गया।इस शुभ घड़ी पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य व कोरबा भाजपा ब्रांड विकास महतो गांव अपने काफिले के साथ पहुंचे ।जैसे ही गाड़ी से उतरे ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया वही महिलाएं भी सुआ नृत्य कर स्वागत की।

ग्राम कोलगा के महादेव चौरा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो ने दीप प्रज्वलित किया।और कहा कि लगभग साढ़े पांच सौ वर्षों के बाद हमारे श्रीराम लला अयोध्या में विराजमान हुए हैं, सभी गांवों में दिवाली की तरह घर-घर दीपक जलाएं और दीपोत्सव मनाएं।

  •  

अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण आसपास के ग्रामीणों को एलईडी लगाकर दिखाया गया।ऐसे आयोजन कोलगा में पहलीबार हुआ है।ग्रामीण इस सुअवसर पर उत्साहित दिखे।

इस पूजा-हवन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो, भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर सिंह राठिया, उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह, जिला मंत्री संदीप सहगल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, कुदमुरा मंडल महामंत्री हेमलाल झारिया, उमेंद सिंह राठिया ग्राम पटेल,सरपंच श्रीमति रामकुमारी, बाबूलाल राठिया ग्राम बैगा, श्री मति कमला बाई, परमेश्वर राठिया, शिला राम राठिया, चन्द्रशेखर राठिया, गुलाब राठिया, शिव मझवार, धनसाय राठिया, बाला राम राठिया, रामायण राठिया, श्री मति फिरो बाई उपसरपंच, गम्भीर सिंह राठिया, प्रताप सिंह राठिया, फूल सिंह, रवीन्द्र राठिया, राम कंवर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

रायगढ़ : चक्रधर समारोह में  पद्मश्री हेमा मालिनी का प्रसिद्ध राधा रास, LIVE वीडियो

डीएमएफ से 60 से अधिक नए स्कूल भवन और 10 पीएचसी के बाउण्ड्री वॉल निर्माण की मिली स्वीकृति