राज्य की पहली महिला IPS जिन्हें मिला इंटरनेशनल IACP अवार्ड, बेमेतरा SP भावना गुप्ता कैलिफोर्निया में होंगी सम्मानित

State’s first woman IPS to receive International IACP Award, Bemetara SP Bhavana Gupta will be honored in California

छत्तीसगढ़ : बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता को IACP अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पाने वाली राज्य की पहली महिला आईपीएस अधिकारी होंगी। शुक्रवार को अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चिफ्स ऑफ पुलिस (IACP ) ने यह अवार्ड पाने वाले दुनिया भर के 40 पुलिस अधिकारियों के नामांे की घोषणा की। ये संस्था हर साल दुनिया भर में पुलिस सेवा में 40 लीडर को दिया जाता है। यह पुरस्कार एसपी सूरजपुर और एसपी सरगुजा के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व के लिए दिया जा रहा है।

Read also : IMD : छत्तीसगढ़ में तेज आंधी वज्रपात और मुशलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी…


विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में और 2000 से अधिक आदिवासी लड़कियों को व्यापक आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करने के लिए हिम्मत प्रोग्राम चलाया था। अगले माह 17 अक्टूबर को सैन डिएगो (कैलिफ़ोर्निया) संयुक्त राज्य अमेरिका में सम्मानित किया जाना है।


एसपी भावना गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने कि घोषणा पर जिले के एएसपी पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी समेत अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related posts

हशिका रामचंद्र ने 77वीं सीनियर एक्वाटिक नेशनल चैंपियनशिप 2024 में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

ISIS ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन भाजपा कार्यालय पर हमले की रची थी साजिश, NIA की चार्जशीट में खुलासा

हरियाणा में आप-कांग्रेस के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए बातचीत चल रही