कोरबा Lok Sabha के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए विकास महतो

Vikas Mahato participated in various religious and social programs of Korba Lok Sabha.

कोरबा/छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायगढ़ जिले के संगठन सह प्रभारी विकास महतो दीपका मंडल एवं पोड़ी उपरोड़ा मंडल के दौरे पर रहे जहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया।वे सबसे पहले प्रगति नगर दीपका में श्रीराम मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित 11 कुंडीय श्री मानस महायज्ञ में शामिल हुए। जहां उन्होंने परम पूज्य रमाकांत महाराज के मुख से श्री राम कथा सुनी और स्वामी जी का आशीर्वाद लिया।

कथा व्यास: परम पूज्य पंडित रमाकांत महाराज ने अपने संबोधन में विकास महतो के पिता स्वर्गीयबंशीलाल महतो के साथ बिताए पलों को याद किया। इसके बाद वे शक्ति नगर, दीपका में “रामेश्वरम मातृशक्ति समिति” द्वारा आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। जहां कथा व्यास आचार्य राजेंद्र जी महाराज के मुख से कथा सुनकर आशीर्वाद लिया। विकास महतो ने इस कार्यक्रम के लिए समिति एवं मातृशक्ति के आयोजकों को धन्यवाद दिया।

दीपका क्षेत्र के बाद रात्रि पाली तानाखार विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य ग्राम मालदा में आयोजित बार महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बार महोत्सव में सर्द रात में रंग-बिरंगे परिधानों में मांदर की थाप पर नाचती और बार-बार राजा-रानी की जय बोलती टोलियों ने लोगों का मन मोह लिया। विकास महतो ने सरपंच, आयोजन समिति एवं ग्रामीणों द्वारा किए गए स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

इन कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो सहित भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, डॉ. पवन सिंह, राजेंद्र राजपूत, द्वारिका शर्मा, रमेश गुरूद्वान,मनोज मिश्रा, दीपक खड़ायत, विवेक मार्कण्डेय एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts

UP : मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरने से 10 लोगों की मौत

ओडिशा को मिलेंगी तीन नई वंदे भारत ट्रेनें

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से पांच लोगों की मौत