Home Chhattisgarh अखण्ड नवधा रामायण:मदवानी में कलशयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हए ग्रामीणजन, 10 अप्रैल से शुरु,19 अप्रैल को पूर्णाहुति

अखण्ड नवधा रामायण:मदवानी में कलशयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हए ग्रामीणजन, 10 अप्रैल से शुरु,19 अप्रैल को पूर्णाहुति

by KBC World News
0 comment

कोरबा (छत्तीसगढ़) : वनांचल क्षेत्र के मदवानी(करतला)में भब्य कलश यात्रा के अखण्ड नवधा रामायण का शुभारंभ हुआ है। कलश यात्रा गॉव के पीपल चौक यज्ञ स्थल से निकली जो मांड नदी तक पहुंची। नदी में वरूणदेव कलश की पूजा अर्चना कर कलश यात्रा भजन कीर्तन के साथ पुनः यज्ञ स्थल पहुंची।


कलश यात्रा में आयोजन स्थल में बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाओं, महिलाएं और पुरुष रामायण पंडाल में एकत्र हुए।यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर चल रही थी।
10 अप्रैल से कलश यात्रा, पूजन स्थापना के साथ रामायण का शुभारंभ हुआ है। 19 अप्रैल दिन बुधवार को हवन, सहस्त्रधारा, पूर्णाहूति, विसर्जन व प्रसाद वितरण के साथ रामायण का समापन होगा। यज्ञ में आचार्य पंडित जगन्नाथ मिश्रा और उपाचार्य नीरज मिश्रा (कुदमुरा वाले) होंगे।

अखंड नवधा रामायण के शुभारंभ में आसपास से ग्रामीण नवधा रामायण का रसपान करने बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। रामायण गायन करने एवं अपनी अपनी कला भक्ति की प्रस्तुति देने आसपास के कलाकार गायन वादन करने पहुंचेंगे।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?