Home Chhattisgarh कोरबा: श्रीराम दरबार को समर्पित निकली निशान यात्रा, क्या है निशान यात्रा,पढ़े पूरा विश्लेषण!

कोरबा: श्रीराम दरबार को समर्पित निकली निशान यात्रा, क्या है निशान यात्रा,पढ़े पूरा विश्लेषण!

by KBC World News
0 comment

कोरबा में भगवान श्रीराम का भब्य मंदिर का सोमवार 12 जून को प्राण प्रतिष्ठा होगा।जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। 11 जून रविवार को संध्या 5 बजे श्याम मंदिर राम सागर पारा से श्री राम दरबार मन्दिर तक महिलाओ ने भव्य निशान यात्रा निकाली।यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर पूरा माहौल को भक्तिमय कर दिया।इस मौके पर छग शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक मोहित केरकेट्टा, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, सुरेन्द्र जायसवाल, श्रीकांत बुधिया, उषा तिवारी, सुभाष धुप्पड़, सपना चौहान, कुसुम द्विवेदी सहित भारी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल हुए।

क्या है निशान यात्रा

निशान यात्रा एक तरह की पदयात्रा होती है जिसमे भक्त अपने हाथो में श ध्वज हाथ में उठाकर भगवान मंदिर तक आते है।ऐसा माना जाता है कि पैदल निशान यात्रा करके अपने इष्टदेव को निशान चढाने से वे शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामना को पूर्ण करते हैं।निशान मुख्यतः केसरी,पीला, नीला, सफेद, लाल रंग का झंडा/ध्वज होता है। इन ध्वजाओं पर भगवान दर्शन के फोटो होते है।

You may also like

× How can I help you?