Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सीटे बढ़ेगी होगा परिसीमन?

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सीटे बढ़ेगी होगा परिसीमन?

by KBC World News
0 comment

छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा सीटें हैं। छत्तीसगढ़ की जनसंख्या 2 करोड़ 73 लाख है। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 85 लाख 45 हजार 819 थी। पौने 2 करोड़ वोटर और 2 करोड़ 73 लाख आबादी के साथ छत्तीसगढ़ में अभी विधानसभा सीटों की संख्या 90 है, जबकि लोकसभा 11 हैं। यानि 11 लोकसभा सीटों में 16 लाख 86 हजार औसत आबादी है। जबकि विधानसभा में यह 2 लाख 6 हजार का एवरेज है। छत्तीसगढ़ की जनसंख्या वृद्धिदर 2.1 है। इस लिहाज से देखें तो 2026 तक 2 करोड़ 85 लाख जनसंख्या हो जाएगी। भारत सरकार के जनसंख्या आंकड़ों के मुताबिक यह कैल्कुलेशन छत्तीसगढ़ रेजीडेंट्स को लेकर होता है, जबकि किसी भी प्रगतिशील राज्य में 10 से 12 फीसद तक फ्लोटिंग आबादी होती है। यानि छत्तीसगढ़ में 2026 तक 3 करोड़ से अधिक लोग होंगे। इस लिहाज से देखें तो वोटर्स की संख्या डेढ़ करोड़ पहुंच सकती है।

आपको बता दे कि 2026 में देश की लोकसभा और राज्यसभा सीटों का परिसीमन होगा। यह 55 साल बाद ऐसा परिसीमन होगा जिसमें लोकसभा की सीटें बढ़ेंगी। लोकसभा सीटें अंतिम बार 1971 में बढ़ाई गई थी। इसका आधार 2021 की जनगणना को माना जाना था, लेकिन कोरोना के चलते यह नहीं हो सकी थी। अब इसका आधार आगामी जनगणना होगी।इस आधार से छग में वोटर्स की संख्या बढ़ेगी।

छत्तीसगढ़ में 11 सीटों में सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, कांकेर, बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद हैं। नए परिसीमन में इनमें से कुछ के नाम बदल भी सकते हैं और 6 नई जोड़ी जाएंगी।

You may also like

× How can I help you?