Home Chhattisgarh राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल ने दर्री और बालको क्षेत्र में दौरा कर, लोगो की समस्याओं को सुना और निराकरण का दिया आश्वासन

राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल ने दर्री और बालको क्षेत्र में दौरा कर, लोगो की समस्याओं को सुना और निराकरण का दिया आश्वासन

by KBC World News
0 comment


कोरबा/ छत्तीसगढ़ : कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल दर्री क्षेत्र के बाद आज बालको क्षेत्र के लोगों से भेंट मुलाकात करने दौरे पर थे। दोपहर 01 बजे सबसे पहले वार्ड क्र. 42 रूमगड़ा पहुंचे यहॉ पर उन्होने पूर्व पार्षद सम्मल कुवर कंवर के निवास पर चाय लिया और रूमगड़ा तथा शिवनगर के निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी इसके बाद बेलगिरी बस्ती पहुंचकर सुसीला उपाध्याय के निवास पर बस्तीवासियों से सौजन्य भेंट कर उनका हालचाल जाना। दोपहर 02 बजे वार्ड क्र. 41 परसाभाठा में डॉ मोतीलाल चन्द्रा के निवास पर वार्ड वासियों से भेंट मुलाकात किया और वार्ड तथा वार्ड वासियों के समस्याओं से अवगत हुए और उनकी मांगो पर विचार विमर्श किया तत्पश्चात् दोपहर 03 बजे बालको के नेहरू नगर वार्ड क्र. 40 में वार्ड पार्षद कृपाराम साहू के निवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनके साथ बैठकर भोजन किया। यहॉ बालको क्षेत्र निवासी एवं कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उनसे भेंट मुलाकात करते राजस्व मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश भर में कांग्रेस लोकतंत्र के लिए जो लड़ाई लड़ रही है वह सिर्फ हमारी या कांग्रेस की लड़ाई नही है। ये लड़ाई आपके लिए आपके भविष्य की लड़ाई है। हम सब जानते हैं भारत के हर एक नागरिक जो भारत को धर्म, जाति, स्त्री-पुरूष के बंटवारे से उपर देखना चाहते हैं भारत के हर एक नागरिक भारत में शांति चाहते है, रोजगार चाहते हैं, विकास चाहते हैं, वैज्ञानिक सोच चाहते हैं, लोकतंत्र चाहते हैं।


राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आगे कहा कि कोरबा का जो विकास आप देख रहे हैं वे सभी कांग्रेस शासन के समय स्थापित किया गया विकास है। केन्द्र में भी कांग्रेस सरकार ने मनरेगा, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, वन अधिकार अधिनियम, भूमि अधिग्रहण अधिनियम जैसे सैकड़ों कानून लागु कर आम जनों को सुविधा व लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आप सभी ने इतने वर्षो तक मुझे प्यार-सम्मान और आशीर्वाद देते आ रहे हैं इसका एहसास मुझे शुरू दिन से ही होते आ रहा है। यह आखिरी सांस तक रहेगा। कोरबा के प्रगति के लिए कोरबा में अमन चैन व शांति स्थापित हो उसके लिए मैने हर सम्भव प्रयास किया है और आगे भी करते रहूंगा। इस कार्यक्रम के बाद वार्ड क्र. 34 लालघाट पहुंचे और वार्ड वासियों से मिलकर उनका हाल जाना।
आज के इस दौरा कार्यक्रम के दौरान विकास सिंह, महेश अग्रवाल, एफ. डी. मानिकपुरी, दुष्यंत शर्मा, सम्बल कंवर, सुसीला उपाध्याय, डॉ. मोतीलाल चन्द्रा, बद्री गीता किरण, कृपाराम साहू, देवीदयाल सोनी, विकास डालमिया, महेन्द्र थवाईत, पियुष पाण्डेय, सुरेन्द्र शर्मा, पंचराम आदित्य, आशीष राव, कल्लु खान, मुन्ना खान, प्रभात डड़सेना, मनोज सिंह, राकेश पंकज, विजय भूषण, अमित सिंह, अजित बर्मन, गोलु राठौर, पवन विश्वकर्मा, मनीष पटेल, नवीन उपाध्याय, विक्की उपाध्याय, राजेश यादव, सुनील निर्मलकर, शशीलता पाण्डेय, पुष्पा पात्रे, मधुर दास दीवान, गिरधारी बरेठ, तुलसी केवट, साजदा खान, गायत्री चन्द्रा, आकाश गोयल, प्रदीप पुरायणे, देवकीनंदन सिंह, मनोज भरिया, बुद्धेश्वर चौहान, गुडडू थवाईत, ए. अंसारी, श्रीकांत मांझी, नूर आबदीन, ए.डी. जोशी, मंशादास, केशरपुरी गोस्वामी, भवानी साहू, अखिलेष त्रिपाठी, राजू बर्मन, सुधीर शर्मा, विजय धींवर, सुनील सुना, सुमेर डालमिया, व्यास नारायण सिंह, विरेन्द्र राठौर, योगेश मिश्रा, उपेन्द्र खैरवार सहित सैकड़ों की संख्या में बालकोवासी उपस्थित थे।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?