Home Chhattisgarh रायगढ़ : जान जोखिम में डालकर जलक्रीड़ा का उठा रहे लुफ्त,प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित फिर लोग बेख़ौफ़,प्रशासन की नही पड़ रही नजर

रायगढ़ : जान जोखिम में डालकर जलक्रीड़ा का उठा रहे लुफ्त,प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित फिर लोग बेख़ौफ़,प्रशासन की नही पड़ रही नजर

by KBC World News
0 comment

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ :यह तस्वीर रायगढ़ जिले के केलो नदी पर बने पंचधारी एनीकट की है,जहां पर सैकड़ों लोग जलक्रीड़ा का आनंद लेते दिख रहे है,लेकिन वे जान जोखिम में डालकर हादसे को आमंत्रित कर रहे है, अप्रैल और मई महीने में सूर्य की तपिश बढ़ी तो भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैकड़ों की तादाद में शहरी और ग्रामीण नागरिक पंचधारी पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक यहां लोगों का हुजूम लगा रहता है। युवा, महिला या फिर बच्चे हों घंटो तक यहां जलक्रीड़ा का लुत्फ उठा रहें हैं। कुछ लोग इतने लापरवाह है कि एनीकट के ऊपर से पानी में छलांग लगाकर अपनी जान से खेल रहे हैं।


वही शहर के चांदमारी से लगे पंचधारी में रविवार को छुट्‌टी का दिन होने की वजह से सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। केलो नदी पर बने एनीकट में ऊंचाई से झरने की तरह पानी गिरता है। यह लोगों को आकर्षित करता है। यहां हर साल एक-दो लोगों की मौत होती है, लेकिन मस्ती और गर्मी में छुटकारा पाने लोग यहां परिवार के साथ आते हैं। जिला प्रशासन ने इसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है फिर भी लोग यहां बेख़ौफ़ होकर जल क्रीडा का आनन्द ले रहे है।

प्रशासन ने इलाके को प्रतिबंधित किया है। यहां हादसों का डर रहता है। साथ ही पास में अमृत मिशन के लिए इनटेक वेल बनाया गया है। गर्मी का पारा चढ़ते ही यहां भीड़ बढ़ गई। पिछले दो-तीन हफ्तों से छुट्‌टी के दिनों में यहां लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। लोग इतने ज्यादा लापरवाह हैं कि एनीकट के पास में दो पहिया ले जाते हैं। यहां नहाने के साथ ही फोटोग्राफी और सेल्फी ले रहें है।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?