Home Chhattisgarh लैलूंगा -रायगढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी सिटी बस पलटी, मौके पर दो की मौत,7लोगों की हालात गम्भीर,24 यात्री घायल

लैलूंगा -रायगढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी सिटी बस पलटी, मौके पर दो की मौत,7लोगों की हालात गम्भीर,24 यात्री घायल

by KBC World News
0 comment

कलेक्टर ने दुर्घटनाग्रस्त लोगों के हर संभव मदद करने अधिकारीयो को दिए निर्देश

रायगढ़/छत्तीसगढ़ : घरघोड़ा थाना क्षेत्र के चारभांठा के पास सिटी
बस क्रमांक सीजी 13 Q 0741 अनियंत्रित होकर पलट गई।सिटी बस यात्रियों से भरी हुई थी।सिटी बस पलटने से दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।वही हादसे को लेकर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गहरा दुःख जताया है। दुर्घटनाग्रस्त लोगों के हर संभव मदद करने निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, लैलूंगा से रायगढ़ चलने वाली सिटी बस बुधवार की सुबह लगभग7:30 बजे घरघोड़ा के चारभांठा नामक स्थान पर सड़क किनारे पलट गई,बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार से चल रही थी। बस यात्रियों से भरी थी, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी बस में यात्रा कर रहे थे।जिनमें 2 यात्री की मौके पर मौत हो गई 7 यात्रियों की हालत गंभीर है।24 घायल यात्रियों को घरघोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। 7 गम्भीर रूप से घायल यात्रियों का रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

इनकी हुई हादसे में मौत

गिरी प्रसाद (25 साल) और पंडरीझरिया निवासी।
एक यात्री की पहचान नही हो सकी है

ये यात्री गंभीर रूप से घायल

सावित्री राठिया 70 वर्ष, अंजोर सिंह राठिया निवासी चिमटापाली, राजेश महंत बस कंडक्टर निवासी छोटे भंडार, मुस्कान निषाद लगभग 2 वर्ष, आदित्य निषाद 4 वर्ष दोनों निवासी बरमकेला रायगढ़।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?