Home Chhattisgarh शिकायत : रेत और अवैध अंग्रेजी शराब… पुलिस प्रशासन पर अवैध वसूली का लगा आरोप,अवैध वसूली ,बिक्री रोका नही गया तो होगा चक्काजाम…

शिकायत : रेत और अवैध अंग्रेजी शराब… पुलिस प्रशासन पर अवैध वसूली का लगा आरोप,अवैध वसूली ,बिक्री रोका नही गया तो होगा चक्काजाम…

by KBC World News
0 comment

कोरबा/छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र (कुदमुरा – करतला) में रेत और अंग्रेजी शराब की अवैध वसूली का कलेक्टर, एसपी से शिकायत सोमवार 8 मई को हुआ है। यह शिकायत भाजपा मंडल अध्यक्ष नटवरलाल शर्मा ने की है।उन्होंने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि करतला क्षेत्र में रेत खदान का आभाव है, क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए कुदमुरा और चौरभट्ठी से प्रतिदिन सैकड़ों टेक्टरों से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है, जिसे रोका छेका के नाम पर करतला थाना पुलिस के द्वारा अवैध उगाही कर टेक्टर को छोड़ दिया जाता है। इस प्रकार अधिकृत रेत खदान नही होने से शासन को मिलने वाले रॉयल्टी को नुकशान हो रहा है, वही करतला थाना पुलिस के अवैध वसूली को बल मिल रहा है।


करतला क्षेत्र के ग्राम करतला,चांपा,रामपुर,बेहरचुआ,सेंड्रिपाली, नोनबिर्रा, सहित दर्जनों गांव में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्रय जोरो पर है जिसे पुलिस सह दे रही है,वही करतला भाजपा मंडल अध्यक्ष नटवर शर्मा ने पत्र के माध्यम से जिला पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है उक्त जगह पर रेत खदान नही खोलने पर एवं अवैध अंग्रेजी शराब विक्रय पर अंकुस नही लगाया गया तो भाजपा के बैनर तले 25 मई को करतला चौक में समय 12 बजे से चक्का जाम किया जायगा जिसकी सम्म्पूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी

You may also like

× How can I help you?