Home Chhattisgarh रायगढ़ की बेटी पर्वतारोही याशी जैन की माउंट एवरेस्ट फतह की खबर हो रही वाइरल 

रायगढ़ की बेटी पर्वतारोही याशी जैन की माउंट एवरेस्ट फतह की खबर हो रही वाइरल 

by KBC World News
0 comment

 जिसे रायगढ़ की बेटी याशी जैन सम्मिट
जिसकी सफलता की खबर सोशल मीडिया में तैर रही है।जिसमे लिखा गया है कि आज सुबह भारतीय समय अनुसार 5:45 पर रायगढ़ की ब याशी जैन ने माऊंट एवरेस्ट सम्मिट कर लिया।

हालाँकि रायगढ़ निवासी अखिलेश जैन की बेटी याशी जैन ने छोटी उम्र में ही देश-दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। वे रायगढ़ की एकमात्र पर्वतारोही हैं। याशी ने दाजर्लिंग के हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट से बेसिक कोर्स के बाद उत्तरकाशी के नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट से एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स किया। दिसंबर 2017 में उन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप (17,600 फीट) और काला पत्थर (18,510 फीट) की सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। मई 2018 में उन्होंने माउंट जोगिन पर फतह हासिल की थी। जुलाई 2019 में याशी ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा फहराया था।अब

याशी ने पहले भी कई पर्वतों को फतह कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन किया है। पर्वतारोही याशी ने इससे पहले यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस, नेपाल के माउंट आईलैंड पीक, लोबुचे पीक और भारत के कई पर्वतों पर तिरंगा फहराया है। वे साल 2023 में माउंट एवरेस्ट को भी फतह करने निकली हैं।

You may also like

× How can I help you?