Home Breaking News अतिरिक्त पुलिस अधिक को snake ने डसा, अस्पताल में भर्ती

अतिरिक्त पुलिस अधिक को snake ने डसा, अस्पताल में भर्ती

by KBC World News
0 comment

Additional Superintendent of Police bitten by snake, admitted to hospital

छत्तीसगढ़/भिलाईनगर :प्रथम बटालियन में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के बी सिंह को शुक्रवार की रात कार में बैठते ही सांप ने काट लिया। तत्काल बेटे ने उन्हें इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। ट्रैफिक एएसपी केबी सिंह तालपुरी में अपने मकान में रहते हैं। उनकी पदस्थापना दुर्ग बटालियन में है। रात 8 बजे वे ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही कार में बैठे उनके पैर को सांप ने काट लिया। वे तुरंत गाड़ी से उतरे और रोशनी में देखा तो उनके पैर से खून निकल रहा था और दो दांत के निशान बने थे। तत्काल दूसरी गाड़ी के जरिए उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया। यहां जाते ही डॉक्टरों ने उन्हें कैजुअल्टी में भर्ती किया और एंटी स्नेक वेनम की डोज दी गई। केबी सिंह फिलहाल ठीक है। उनका उपचार जारी है।

You may also like

× How can I help you?