Home Chhattisgarh कांग्रेस पार्टी में भूपेश का भरोसा समाप्त – केदार कश्यप

कांग्रेस पार्टी में भूपेश का भरोसा समाप्त – केदार कश्यप

by KBC World News
0 comment

Bhupesh has lost faith in Congress Party – Kedar Kashyap

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक केदार कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को भूपेश बघेल पर अब भरोसा नहीं रहा, जो उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। कांग्रेस सरकार में वनमेन शो का काम करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब कांग्रेस पार्टी किनारा करने लगी है जिसका ताजा उदाहरण सबके सामने हैं। 15 वर्षों से सत्ता से दूर रही कांग्रेस पार्टी को 2018 में जनता ने जो जनादेश दिया था उसे जनादेश का कांग्रेस पार्टी ने जरा भी सम्मान नहीं किया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इन 5 वर्षों में भ्रष्टाचार के नए नए कीर्तिमान बनाए थे। भूपेश है तो भरोसा है का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी में अब भूपेश बघेल पर जरा भी भरोसा नहीं है।

Read Also : पिछले चार वर्षों में बाघों के हमलों में 293 और Elephant के हमलों में 2,657 लोग मारे गए: सरकार

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही अपनी अंदरूनी कलह से जूझती रही। उनके सरकार के मंत्री ही भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं करते थे, कांग्रेस पार्टी जान गई थी कि भूपेश बघेल की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है भ्रष्टाचार एवं लूट चारों तरफ हुई है जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी ने भूपेश बघेल पर जरा भी भरोसा नहीं जताया। परिणाम स्वरूप कांग्रेस के आला कमान ने भूपेश बघेल को दरकिनार करते हुए अपने वरिष्ठ नेता चरणदास महंत को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?