Home New Delhi BJP ने अजय आलोक और प्रत्युष कंठ को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता,Notification जारी…

BJP ने अजय आलोक और प्रत्युष कंठ को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता,Notification जारी…

by KBC World News
0 comment

BJP made Ajay Alok and Pratyush Kanth national spokesperson, notification issued…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अजय आलोक और प्रत्युष कंठ को बड़ा जिम्मा सौंपा है। भाजपा ने अजय आलोक (Ajay Alok) और प्रत्युष कंठ (Pratyush Kanth) को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक नोटिफिकेशन (notification) जारी किया है।

जानिए अजय आलोक और प्रत्युष कंठ कौन हैं…

अजय आलोक पेशे से डॉक्टर है। अजय आलोक नीतीश कुमार के बेहद खास भी माने जाते थे। लेकिन बीते साल जून में आरपी सिंह का सपोर्ट करने पर पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके बाद अप्रैल 2023 में अजय आलोक भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रत्युष कंठ साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उनके साथ 3 हजार से कार्यकर्ता भी भाजपा के साथ शामिल हुए थे। तत्कालीन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। प्रत्युष कंठ पूर्व पत्रकार भी है। इससे पहले भाजपा ने उन्हें दिल्ली भाजपा का मीडिया प्रभारी बनाया था।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?