Home Aastha Eid Ul Fitr 2024 :जिल्गा में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद -उल -फितर त्योहार

Eid Ul Fitr 2024 :जिल्गा में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद -उल -फितर त्योहार

by KBC World News
0 comment

Eid Ul Fitr 2024: Eid-ul-Fitr festival is being celebrated with great pomp in Jilga

Eid-ul-Fitr 2024 : कोरबा जिले के कुदमुरा वनांचल क्षेत्र के जिल्गा में ईद-उल-फितर का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मस्जिद में ईद के खास मौके पर बड़ी तादाद में नमाजियों ने नमाज अता की।

इस दौरान अभूतपूर्व उत्‍साह और खुशी के साथ चहल-पहल दिखी लोग एक-दूसरे को ईद की बधाई दे रहे थे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नवाज अता करके अल्ला ताला से बरकत तथा अमन चैन की की दुआ मांगी।

बता दे कि ईद उल फितर को अरबी और एशियाई देशों में ईद अल फ़ितर के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया भर के सभी मुसलमानों का सबसे प्रमुख और खास त्योहार है। ईद-उल-फितर रमजान ए पाक महीने के पूरे होने की खुशी में मनाई जाती है। यह त्योहार रोजे की समाप्ति का प्रतीक माना जाता है।

पर्व का महत्व : इस्लामिक मान्यता के मुताबिक, रमजान महीने के अंत में ही पहली बार कुरान आई थी. मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ. मान्यता है कि पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इस जीत की खुशी में उन्होंने सबका मुंह मीठा करवाया गया था।इसी दिन को मीठी ईदी या ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?