Home Chhattisgarh महादेव सट्टा ऐप मामला : पुणे, मुंबई और रायपुर से 26 आरोपी गिरफ्तार

महादेव सट्टा ऐप मामला : पुणे, मुंबई और रायपुर से 26 आरोपी गिरफ्तार

by KBC World News
0 comment

Mahadev Satta App Case: 26 accused arrested from Pune, Mumbai and Raipur

रायपुर/छत्तीसगढ़ : राजधानी पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई से 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र में बैठकर आरोपी रेड्डी 67 एमडी 149 और लेजर 10 आईडी पैनल में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, पासबुक, एटीएम समेत बड़ी संख्या में सामान बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई में सबसे अच्छी बात यह रही कि आरोपियों के ठिकानों तक पहुंचने के लिए रायपुर पुलिस को सब्जी, दूध और कपड़े धोने वाले का वेश धारण करना पड़ा। पुलिस अलग-अलग दस्ते बनाकर उनके ठिकानों पर पहुंचती थी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखती थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर कार्रवाई की और 26 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अशोक आराम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। इतना ही नहीं उसने फ्लैट में पार्टी और अय्याशी के लिए तीन रसोइए भी रखे हुए थे। ये रसोइए समय-समय पर आरोपियों की सुविधाओं का ख्याल रखते थे।

अधिकांश आरोपी छत्तीसगढ़ के हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 22 छत्तीसगढ़ (रायपुर से 7, दुर्ग से 3, राजनांदगांव से 3, जांजगीर चांपा से 2, कोरबा से 2, सूरजपुर से 1 और मानपुर मोहला से 1), मध्य प्रदेश से 3 और उत्तर प्रदेश से 1 हैं। मामले में शामिल अन्य सट्टेबाजों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ये पूरा सेटअप बनाकर सट्टा चला रहे थे

सभी 26 सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 लैपटॉप, 98 मोबाइल फोन, 1 कैलकुलेटर, 2 वाई-फाई, 3 रजिस्टर, 30 पासबुक, 9 चेक बुक, 81 एटीएम और 50 सिम कार्ड जब्त किए गए, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। सट्टेबाजों से जब्त लैपटॉप और मोबाइल फोन से 30 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेन-देन की जानकारी मिली है। इनके द्वारा 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों की जानकारी भी दी गई है, जिनका डेटा और जानकारी जुटाई जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम 

  • 1 राहुल कोल्हाटकर पिता कैलाश कोल्हाटकर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम निलजी थाना लालबर्रा जिला बालाघाट (म.प्र.)।
  • 02 समीर मेश्राम उर्फ बबलु पिता राजेन्द्र मेश्राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माहुद थाना अम्बागढ चौकी थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर।
  • 03 अनुराग डहरिया पिता उमेन्द्र डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी गुलाबरा गली नंबर 18 थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)।
  • 04 अक्षत दुबे पिता अरविंद दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी जी-20 ए.टी.एम. चौक के पास अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)।
  • 05 साहिल साहू पिता राजू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी एन.टी.पी.सी. मेन रोड थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.)।
  • 06 जॉन सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर पावर हाऊस पवन किराना .) के पास थाना छावनीजिला दुर्ग 
  • 07 शेखर वाधवानी पिता श्याम सुंदर वाधवानी उम्र 24 वर्ष निवासी किसाराम गुरुद्वारा के पास ०७ लाखे नगर थाना आजाद चौकजिला रायपुर (छ.ग.)।
  • 08 देवेश सचदेव पिता कन्हैया लाल उम्र 20 वर्ष निवासी जयकाली चौक के पास सारथी चौक लाखे नगर थाना आजाद चौकजिला रायपुर (छ.ग.)।
  • 09 साहित पराते पिता बृजलाल पराते उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मिरीया थाना बहेला जिला बालाघाट (म.प्र.)।
  • 10 अर्पित छाबडा पिता स्व. रत्न छाबडा उम्र 35 वर्ष निवासी मं.नं. 194 अनाज लाईन हटरी बाजार गांधी चौक थाना कोतवाली जिला दुर्ग (छ.ग.)।
  • 11 रोहित यादव पिता राजेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी दिग्विजय कालेज रोड सोनारपारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
  • 12 मिथुन चौहान पिता स्व. मन्नुलाल चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)।
  • 13 सौरभ शुक्ला उर्फ बाबू पिता ओम प्रकाश उम्र 27 वर्ष निवासी के.पी.एस. स्कूल के पास वैशाली नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)।
  • 14 हिरेश कुमार पिता गजेन्द्र लाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर हाईस्कूल के पास थाना पटना जिला कोरिया जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
  • 15 मयंक लोहानी पिता विजय कुमार लोहानी उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
  • 16 रवि तेलवानी पिता स्व. लीलाराम तेलवानी उम्र 48 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास सत्यम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुरा थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर (छ.ग.)।
  • 17 विशाल कुमार पिता श्यामलाल चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)।
  • 18 आशय शिंदे पिता दीपक शिंदे उम्र 27 वर्ष निवासी बसंत टाकिज के पीछे कैम्प-01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)।
  • 19 आशीष पाहुजा पिता स्व. गोवर्धन पाहुजा उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड सांई कालोनी थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)।
  • 20 राहुल प्रीतवानी पिता अशोक कुमार प्रीतवानी उम्र 36 वर्ष निवासी सोनकरपारा सारथी चौक थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)। कमल सिंह पिता वीरनारायण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष चौक रामानुजगंज थाना रामानुजगंज जिला सूरजपुर (छ.ग.)। 21
  • 22 अंश भटठी पिता राकेश भटठी उम्र 19 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोई भिलाई थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)।
  • 23 सुजल रूपरेला पिता स्व. पुरुषोत्तम रूपरेला उम्र 18 साल निवासी गुप्ता किराना स्टोर्स के पास वालफोर्ड सिटी भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (छ.ग.)।
  • 24 शशांक कुमार राय पिता सलील कुमार राय उम्र 46 वर्ष निवासी जी-23 सेक्टर 01 अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)।
  • 25 भुनेश कुमार पिता देशपत राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी सरिला बहारा थाना अलालपुर जिला हमीरपुर (उ.प्र.)।
  • 26 अक्षत धनकर पिता तुलसी राम धनकर उम्र 26 वर्ष सा. रवेली थाना नंदनी अहिरवारा जिला दुर्ग (छ.ग.)।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?