Home Chhattisgarh भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने सीएम भूपेश बघेल का महामाला, तीर-कमान व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया आत्मीय स्वागत

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने सीएम भूपेश बघेल का महामाला, तीर-कमान व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया आत्मीय स्वागत

by KBC World News
0 comment

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने सीएम भूपेश बघेल का महामाला, तीर-कमान व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया आत्मीय स्वागत

मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र

संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने ली शपथ

कोरबा (छत्तीसगढ़) : भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कोरबा एक दिवसीय प्रवास पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया। कोरबा इकाई का यह पहला मौका था जिन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का घंटाघर ओपन थिएटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सहित जिला पदाधिकारियों ने महामाला, तीर-कमान व स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय एवम भब्य स्वागत किया।मुख्यमंत्री बघेल ने सभी संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम के हाथों नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अब्दुल सुल्तान को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। भारती श्रम जीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुखनंदन बंजारे, प्रदेश कोषाध्यक्ष गंगेश द्विवेदी, प्रदेश सचिव विश्वनाथ साहू, समन्वयक पवन ठाकुर, सदस्यता प्रभारी विक्की पंजवानी सहित कोरबा इकाई के जिलाध्यक्ष अब्दुल सुल्तान, महासचिव शत्रुघन साहू, उपाध्यक्ष धीरज दुबे, नरेन्द्र कुमार रात्रे, समन्वयक पुरूषोत्तम दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का महामाला से स्वागत किया। साथ ही सीएम व उनकी माता का चित्रमय मोमेंटो भेंट किया गया।

BJP ने जारी की केंद्रीय उपाध्यक्ष, महामन्त्री और केंद्रीय संग़ठन महामंत्री के नामों का ऐलान,देखें सूची…

CG NEWS 14 आईएएस अफसरों के तबादले,सौरभ कुमार को कोरबा और संजीव झा का बिलासपुर तबादला देखें सूची…

इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने कोरबा इकाई की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष गंगेश द्विवेदी ने उपस्थित पदाधिकारियों को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के उद्देश्यों से परिचित कराया। इस अवसर पर कोरबा इकाई के संरक्षक द्वय राजेन्द्र पालीवाल, हरीश तिवारी, रंजन प्रसाद जिलाध्यक्ष अब्दुल सुल्तान, महासचिव शत्रुघन साहू, उपाध्यक्ष धीरज दुबे, नरेन्द्र कुमार रात्रे, समन्वयक पुरूषोत्तम दुबे, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, सचिव गयानाथ मौर्य, भरत यादव, उमेश यादव, विकास तिवारी, संयुक्त सचिव राजीव प्रजापति, शैलेन्द्र राठौर, आलोक तिवारी, तुलसीराम झरिया, मीडिया प्रभारी उमेश मकवाना, उमेश डहरिया, अनूप पासवान, अंकित सिंह, मारकण्डे मिश्रा, अनुज ठाकुर, नरेंद्र कुमार साहू सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने पत्रकार हित मे कार्य करने की शपथ ली। मंच का संचालन महासचिव शत्रुघन साहू ने किया व आभार प्रदर्शन अध्यक्ष अब्दुल सुल्तान ने किया।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?