Home feature इस राज्य ने Congress की साख बचाई,South में एक बड़े चेहरे के रूप में

इस राज्य ने Congress की साख बचाई,South में एक बड़े चेहरे के रूप में

by KBC World News
0 comment

This state saved the credibility of Congress, as a big face in the South

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार की तो भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन पहले कर्नाटक और इसके बाद तेलंगाना की जीत ने कांग्रेस को दक्षिण में एक बड़े चेहरे के रूप में स्थापित कर दिया है।

Read also: NCRB Report: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, साइबर अपराध में वृद्धि, 2022 में हत्या के मामलों में मामूली गिरावट

तेलंगाना में मिले मतों के चलते ही कांग्रेस यह दावा करने की स्थिति में आई है कि सीटों के लिहाज से भले ही वह पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पिछड़ गई हो, लेकिन उसे मिले मतों की संख्या भाजपा से ज्यादा है। लिहाजा वह यह दावा कर रही है कि जनता में उसकी लोकप्रियता भाजपा से ज्यादा है और आगामी लोकसभा में यह नजर भी आएगा। आगामी लोकसभा चुनावों में क्या होगा, यह तो समय बताएगा। लेकिन तेलंगाना में भी भाजपा जिस तेजी से आगे बढ़ रही है, उसे कांग्रेस अनदेखा नहीं कर सकती। इस बार वह आठ विधानसभा सीटों पर कब्जा करने में सफल रही है, जबकि पिछली बार वह केवल एक सीट हासिल कर पाई थी। इस बार आश्चर्यजनक रूप से भाजपा के के.वी.आर. रेड्डी ने कामारेड्डी सीट पर बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने बीआरएस प्रमुख के.सी.आर. और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को हरा दिया। लेकिन दोनों ने ही दो सीटों से चुनाव लड़ा था। इसलिए दूसरी सीटों पर जीतने से उनकी साख बच गई।

Read also :छत्तीसगढ़ बना मोदीगढ़,BJP की ऐतिहासिक जीत

राजनीतिक विश्लेषकों को साल भर पहले तक यह उम्मीद नहीं थी कि कांग्रेस को ऐसी सफलता मिलेगी। इसकी वजह यह थी कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 119 सीटों में से महज 19 सीटें मिली थीं और बीआरएस 88 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी। कांग्रेस को 2018 के विधानसभा चुनावों में महज 28.43 प्रतिशत मत मिले थे, जबकि बीआरएस को 46.87 प्रतिशत मत मिले थे।

You may also like

× How can I help you?