Home Bilaspur बिलासपुर : दीपावली मनाने गए राजमस्त्री के घर सूने नगद समेत मांगे जेवर की हुई चोरी

बिलासपुर : दीपावली मनाने गए राजमस्त्री के घर सूने नगद समेत मांगे जेवर की हुई चोरी

by KBC World News
0 comment

Bilaspur: A mason who had gone to celebrate Diwali was robbed of his stolen jewelery along with cash.

 

बिलासपुर/छत्तीसगढ़: गतौरी निवासी राजमिस्त्री घर में ताला लगाकर ग्राम मोंहदी कोटा जुनागांव दीपावली अपनी मां से मिलने गए थे। लौटे तो पता चला घर का ताला टूटा हुआ था व उनके भाई व उनके मकान में चोरों ने धावा बोल नगद व सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर कोनी पुलिस जांच कर चोरों को पकड़ने का हवाला दे रही है। पुलिस के अनुसार गतौरी निवासी राजा पिता सुखी राम खाण्डे (23) राजमिस्त्री है। राजा ने बताया कि उनके ब़ड़े भाई व भाभी कमाने खाने गुजरात गए हैं। घर में अकेला होने की वजह से 9 नवम्बर को दीपावली मनाने के लिए अपने पैतृक ग्राम मोंहदी कोटा गए थे। रविवार को दीपावली मनाने के बाद लौटे तो पता चला उनके व भाई के मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर दाखिल होने पर पता चला अलमारी में रखे 10 हजार नगद व सोने चांदी के गहने कीमती लगभग 1 लाख का माल चोरों ने पार कर दिया था।

You may also like

× How can I help you?