Home Chhattisgarh CG :भाजपा MLA की बैठक 10 दिसम्बर को होगी

CG :भाजपा MLA की बैठक 10 दिसम्बर को होगी

by KBC World News
0 comment

CG: BJP MLA meeting will be held on December 10

विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सोनोवाल व गौतम ,प्रदेश प्रभारी माथुर, चुनाव सह प्रभारी मांडविया, संगठन सह प्रभारी नबीन, प्रदेश अध्यक्ष साव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह भी रहेंगे मौजूद

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक 10 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे होगी जिसमें भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा। इस बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री द्वय अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित रहेंगे।

Read Also :Press Conference : घमंडिया गठबंधन वहां Corruption, कमीशनखोरी, लूट-खसोट और दलाली की गारंटी – केदार कश्यप

भाजपा विधायक दल की कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित रहेंगे। विदित रहे, हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर प्रचण्ड बहुमत हासिल किया है।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?