Home Chhattisgarh चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

चक्रधर समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीप जलाकर किया शुभारंभ पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

by KBC World News
0 comment

Chakradhar Samaroh: Chief Minister Vishnudev Sai inaugurated the event by lighting the lamp. Padmashri Hema Malini presented Radha Rasbihari musical dance drama.

रायगढ़/छत्तीसगढ़। रायगढ़ में चक्रधर समारोह 2024 का आगाज हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का दिप जलाकर शुभांरभ किया। इस समारोह संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने साय ने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। 39वें चक्रधर समारोह की शुरुआत भारतीय फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस, नृत्यांगना और सांसद हेमा मालिनी के नृत्य नाटिका रासबिहारी की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हुई है।

चक्रधर समारोह में पद्मश्री हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी संगीत नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। समारोह के दौरान नृत्य नाटिका में हेमा मालिनी राधा के रूप में थीं। इस दौरान उन्होंने साथी कलाकार के साथ राधा-कृष्ण के चरित्र को प्रस्तुत किया। नृत्य नाटिका में हेमा मालिनी ने भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम को मंच जीवंत किया। भरतनाट्यम शैली में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, आराधना और संयोग-वियोग के प्रसंगों को खूबसूरती के साथ मंच पर उकेरा गया। समारोह में सीएम साय ने हेमा मालिनी और कथक गुरु भूपेंद्र बरेठ को स्मृति चिन्ह भेंट किया। समारोह में स्थानीय कलाकारों ने भी लोक गायन की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?