Home Breaking News चंद्रयान 3: आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होगी सॉफ्ट लैंडिंग,live कैसे देखें… पढ़े पूरी खबर

चंद्रयान 3: आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होगी सॉफ्ट लैंडिंग,live कैसे देखें… पढ़े पूरी खबर

by KBC World News
0 comment

Chandrayaan 3: Soft landing will happen at 6.4 pm today, how to watch live… read full news

नई दिल्ली : भारत आज अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहा है। इसरो को आज 23 अगस्त 2023 के शाम 5 बजकर 45 मिनट का इंतजार है जब सॉफ्ट लैंडिंग वाले चांद के हिस्से में सूर्योदय होगा। चंद्रयान- 3 चांद पर आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

चंद्रयान-3 लैंडिंग कैसे देखें..

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा। देश और दुनिया के लोग चंद्रयान-3 की इस लैंडिंग को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in, इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ISRO YouTube, इसरो के आधिकारिक फेसबुक ISRO Facebook और डीडी नेशनल टीवी चैनल पर देखा जा सकता है।

वहीं चंद्रमा के साउथ पोल में चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को लैंड कराया जाएगा। भारत में लोग इसरो के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को पूजा पाठ कर रहे हैं। आप इसरो और दूरदर्शन के माध्यम से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव नजारा देख सकते हैं। इसरो अपने कैंपस में मून मिशन चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग ऑर्गनाइज करने के लिए स्कूलों और दूसरे शैक्षणिक संस्थानों को शामिल कर रहा है।

You may also like

× How can I help you?