Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ बना मोदीगढ़,BJP की ऐतिहासिक जीत

छत्तीसगढ़ बना मोदीगढ़,BJP की ऐतिहासिक जीत

by KBC World News
0 comment

Chhattisgarh becomes Modigarh, BJP historic victory
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ अब मोदीगढ़ बन चुका है यहां चुनावी रैलियों में मोदी ने जनताओं को विश्वास की गारंटी देने में सफल रहे हैं।कई जनसभाओं में भूपशे सरकार पर जमकर हमला किया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता के दावे को झुठलाते हुए भाजपा ने सूबे की 90 में से 52 से अधिक सीटें जीत कर दमदार बहुमत के साथ पांच साल बाद सत्ता में वापसी की है, तो पिछले चुनाव में करीब तीन चौथाई सीट जीतने वाली कांग्रेस को केवल 29 सीटें ही मिल पायी है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस की पूरे उत्तर भारत में अब केवल एक हिमाचल प्रदेश में ही सरकार है, जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा को मिलाकर अब हिन्दी पट्टी के छह राज्यों समेत कुल 12 राज्यों में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस की अपने दम पर केवल तीन राज्यों कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में सरकार होगी।छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीट में 54 सीट पर भाजपा, 35सीट पर कांग्रेस एवं 1 सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को जीत मिली है।

Read Also : अपहरण,फिर हत्याकर जंगल मे दफनाया,5 आरोपी गिरफ्तार

कौन सी सीट से कौन जीता

1) अभनपुर से भाजपा के इंद्र कुमार साहू ने कांग्रेस के धनेंद्र साहू को 15553 वोटो से हराया।
2) अहिवारा से भाजपा के डोमनलाल कुरसेवाडा ने कांग्रेस के निर्मल कोसरे को 25263 वोटो से हराया।
3) अकलतरा से कांग्रेस के राघवेंद्र कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सौरभ सिंह को 22758 वोटो से हराया।
4) अंबिकापुर से भाजपा के राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस के टी.एस.सिंहदेव को 94 वोट से हराया।
5) अंतागढ़ से भाजपा के विक्रम उसेंडी ने कांग्रेस के रूपसिंह पोटाई को 23710 वोटो से हराया।
6) आरंग से भाजपा के गुरु खुशवंत साहिब ने कांग्रेस के डॉ शिवकुमार डहरिया को 16538 वोटो से हराया।
7) बैकुंठपुर सीट से भाजपा के भैयालाल राजवाड़े ने कांग्रेस की अंबिका सिंह देव को 25413 वोटो से हराया।
8) बलौदा बाजार सीट से भाजपा के टांकराम वर्मा ने कांग्रेस के शैलेश नितिन त्रिवेदी को 14740 वोटो से हराया।
9) बसना सीट से भाजपा के संपत अग्रवाल ने कांग्रेस के देवेंद्र बहादुर सिंह को 36793 वोटो से हराया।
10) बस्तर सीट से कांग्रेस के बघेल लखेश्वर ने भाजपा के मनीराम कश्यप को 6434 वोटो से हराया।
11) बेलतरा सीट से भाजपा के सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस के विजय केसरवानी को 16963 वोटो से हराया।
12) बेमेतरा सीट से भाजपा के दीपेश साहू ने कांग्रेस के आशीष छाबड़ा को 9134 वोटो से हराया।
13) भानुप्रतापपुर सीट से कांग्रेस की सावित्री मनोज मंडावी ने भाजपा के गौतम उइके को 30932 वोटो से हराया।
14) भरतपुर सोनहत सीट से भाजपा की रेणुका सिंह ने कांग्रेस के गुलाब कामरो को 4919 वोटो से हराया।
15) भाटापारा सीट से कांग्रेस के इंद्र साव ने भाजपा के शिवरतन शर्मा को 11316 वोटो से हराया।
16) भटगांव सीट से भाजपा की लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस के पारसनाथ राजवाड़े को 43962 वोटो से हराया।
17) भिलाई नगर से कांग्रेस के देवेंद्र यादव ने भाजपा के प्रेमप्रकाश पांडे को 1264 वोटो से हराया।
18) बीजापुर से कांग्रेस के विक्रम मंडावी ने भाजपा के महेश गागड़ा को 2706 वोटो से हराया।
19) बिलाईगढ़ से कांग्रेस की कविता प्राण लहरे ने भाजपा के डॉ दिनेशलाल जांगड़े को 17939 वोटो से हराया।
20) बिलासपुर से भाजपा के अमर अग्रवाल ने कांग्रेस के शैलेश पांडे को 28959 वोटो से हराया
21) बिल्हा से भाजपा के धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के सियाराम कौशिक को 8957 वोटो से हराया।
22) बिंद्रानवागढ़ से कांग्रेस के जनक ध्रुव ने भाजपा के गोवर्धन सिंह मांझी को 816 वोटो से हराया।
23) चंद्रपुर से कांग्रेस के रामकुमार यादव ने भाजपा की संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव को 15976 वोटो से हराया।
24) चित्रकूट से भाजपा के विनायक गोयल ने कांग्रेस के दीपक बैज को 8370 वोटो से हराया।
25) दंतेवाड़ा से भाजपा के चैतराम अटामी ने कांग्रेस के छविंद्र कर्मा को 16803 वोटो से हराया।
26) धमतरी से कांग्रेस के ओंकार साहू ने भाजपा की रंजना दीपेंद्र साहू को 2606 वोटो से हराया।
27) धर्मजयगढ़ से कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया ने भाजपा के हरिश्चंद्र राठिया को 9637 वोटो से हराया।
28) धरसीवा से भाजपा के अनुज शर्मा ने कांग्रेस की छाया वर्मा को 44343 वोटो से हराया।
29) डौंडीलोहारा से कांग्रेस की अनिला भेड़िया ने भाजपा के देवलाल ठाकुर को 35579 वोटो से हराया।
30) डोंगरगांव से कांग्रेस के दलेश्वर साहू ने भाजपा के भरत वर्मा को 2789 वोटो से हराया।
31) डोंगरगढ़ से कांग्रेस की हर्षिता स्वामी बघेल ने भाजपा के विनोद खांडेकर को 14367 वोटो से हराया।
32) दुर्ग शहर से भाजपा के गजेंद्र यादव ने कांग्रेस के अरुण वोरा को 48697 वोटो से हराया।
33) दुर्ग ग्रामीण से भाजपा के ललित चंद्राकर ने कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 16642 वोटो से हराया।
34) गुण्डरदेही से कांग्रेस के कुंवर सिंह निषाद ने भाजपा के वीरेंद्र साहू को 14863 वोटो से हराया।
35) जगदलपुर सीट से भाजपा के किरण देव ने कांग्रेस के जतिन जायसवाल को 29834 वोटो से हराया।
36) जैजैपुर सीट से कांग्रेस के बलेश्वर साहू ने भाजपा के कृष्णकांत चंद्र को 25922 वोटो से हराया
37) जांजगीर चांपा से कांग्रेस के ब्यास कश्यप ने भाजपा के नारायण चंदेल को 6971 वोटो से हराया।
38) जशपुर से भाजपा की रायमुनि भगत ने कांग्रेस के विनय भगत को 17645 वोटो से हराया।
39) कांकेर सीट से भाजपा के आसाराम नेताम ने कांग्रेस के शंकर धुर्वा को 16 वोटो के मामूली अंतर से हराया।
40) कसडोल से कांकेर के संदीप साहू ने भाजपा के धनीराम धीवर को 33765 वोटो से हराया।
41) कटघोरा से भाजपा के प्रेमचंद पटेल ने कांग्रेस के पुरुषोत्तम कंवर को 16900 वोटो से हराया।
42) कवर्धा से भाजपा के विजय शर्मा ने कांग्रेस के मोहम्मद अकबर को 39592 वोटो से हराया।
43) केशकाल से भाजपा के नीलकंठ टेकाम ने कांग्रेस के संतराम नेताम को 5560 वोटो से हराया।
44) खैरागढ़ से कांग्रेस की यशोदा नीलांबर वर्मा ने बीजेपी के विक्रांत सिंह को 5634 वोटो से हराया।
45) खल्लारी से कांग्रेस के द्वारकाधीश यादव ने भाजपा की अलका चंद्राकर को 37119 वोटो से हराया।
46) खरसिया से कांग्रेस के उमेश पटेल ने भाजपा के महेश साहू को 21656 वोटो से हराया।
47) खुज्जी से कांग्रेस के भोलाराम साहू ने भाजपा की गीता घासी साहू को 25944 वोटो से हराया।
48) कोंडागांव से भाजपा की लता उसेंडी ने कांग्रेस के मोहन मरकाम को 18572 वोटो से हराया।
49) कोंटा से कांग्रेस के कवासी लखमा ने भाजपा के सोयम मुका को 1981 वोटो से हराया।
50) कोरबा से भाजपा के लखन लाल देवांगन ने कांग्रेस के जयसिंह अग्रवाल को 25629 वोटो से हराया।
51) कोटा से कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव ने भाजपा के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 7957 वोटो से हराया।
52) कुनकुरी से भाजपा के विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के यू डी मिंज को 25541 वोटो से हराया।
53) कुरूद से भाजपा के अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की तारिणी नीलम चंद्राकर को 8090 वोटो से हराया।
54) लैलूंगा से कांग्रेस की विद्यावती सिदार ने भाजपा की सुनीति सत्यानंद राठिया को 4176 वोटो से हराया।
55) लोरमी से भाजपा के अरुण साव ने कांग्रेस के थानेश्वर साहू को 45891 वोटो से हराया।
56) लुंड्रा सीट से भाजपा के प्रबोध मिंज ने कांग्रेस के डॉ. प्रीतम राम को 24128 वोट से हराया।
57) महासमुंद से भाजपा के योगेश्वर राजू सिन्हा ने कांग्रेस की डॉ रश्मि चंद्राकर को 16152 वोटो से हराया।
58) मनेंद्रगढ़ से भाजपा के श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस के रमेश सिंह वकील को 11880 वोटो से हराया।
59) मरवाही से भाजपा के प्रणव कुमार मारपची अपने प्रतिद्वंद्वी जोगी कांग्रेस के गुलाब राज को 12078 वोटो से हराया।
60) मस्तूरी सीट से कांग्रेस के दिलीप लहरिया ने भाजपा के डॉ कृष्णमूर्ति बांधी को 20141 वोटो से हराया।
61) मोहला मानपुर से कांग्रेस के इंद्रशाह मंडावी ने भाजपा के संजीव शाह को 31741 वोटो से हराया।
62) मुंगेली से भाजपा के पुन्नू लाल मोहले ने कांग्रेस के संजीत बनर्जी को 11781 वोटो से हराया।
63) नारायणपुर सीट से भाजपा के केदार कश्यप ने कांग्रेस के चंदन कश्यप को 19188 वोटो से हराया।
64) नवागढ़ से भाजपा के दयालदास बघेल ने कांग्रेस के गुरु रुद्र कुमार को 15177 वोटो से हराया।
65) पाली तानाखार से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तूलेश्वर हरि सिंह ने कांग्रेस की दूलेश्वरी सिदार को 714 वोटो से हराया।
66) पामगढ़ से कांग्रेस की शेषराज हरबंस ने भाजपा के संतोष कुमार लहरे को 16174 वोटो से हराया।
67) पंडरिया से भाजपा की भावना बोहरा ने कांग्रेस के नीलू चंद्रवंशी को 26398 वोटो से हराया।
68) पाटन से कांग्रेस के भूपेश बघेल ने भाजपा के विजय बघेल को 19723 वोटो से हराया।
69) पत्थलगांव सीट से भाजपा की गोमती साय ने कांग्रेस के रामपुकार सिंह ठाकुर को 255 वोटो से हराया।
70) प्रतापपुर सीट से भाजपा की शकुंतला सिंह पोर्ते ने कांग्रेस की राजकुमारी शिवभजन मरावी को 11708 वोटो से हराया।
71) प्रेमनगर से भाजपा के भूलन सिंह मरावी ने कांग्रेस के खेलसाय सिंह को 33290 वोटो से हराया।
72) रायगढ़ से भाजपा के ओमप्रकाश चौधरी ने कांग्रेस के प्रकाश सक्राजित नायक को 64443 वोटो से हराया।
73) रायपुर उत्तर से भाजपा के पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस के कुलदीप सिंह जुनेजा को 23054 वोटो से हराया।
74) रायपुर दक्षिण से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 67719 वोटो से हराया।
75) रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत ने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 41229 वोटो से हराया।
76) रायपुर ग्रामीण से भाजपा के मोतीलाल साहू ने कांग्रेस के पंकज शर्मा को 35750 वोटो से हराया।
77) राजिम से भाजपा के रोहित साहू ने कांग्रेस के अमितेश शुक्ल को 11911 वोटो से हराया।
78) राजनांदगांव से भाजपा के डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस के गिरीश देवांगन को 45084 वोटो से हराया।
79) रामानुजगंज से भाजपा के रामविचार नेताम ने कांग्रेस के डॉ अजय कुमार तिर्की को 29663 वोटो से हराया।
80) रामपुर से कांग्रेस के फूलसिंह राठिया ने भाजपा के ननकीराम कंवर को 22859 वोटो से हराया।
81) साजा से भाजपा के ईश्वर साहू ने कांग्रेस के रविंद्र चौबे को 5196 वोटो से हराया।
82) शक्ति से कांग्रेस के डॉ चरणदास महंत ने भाजपा के डॉ खिलावन साहू को 12395 वोटो से हराया।
83) सामरी से भाजपा की उधेश्वरी पैकरा ने कांग्रेस के विजय पैकरा को 13943 वोटों से हराया।
84) संजारी बालोद से कांग्रेस की संगीता सिन्हा ने भाजपा के राकेश कुमार यादव को 17046 वोटो से हराया।
85) सरायपाली से कांग्रेस की चतुरी नंद ने भाजपा की सरला कोसरिया को 41888 वोटो से हराया।
86) सारंगढ़ से कांग्रेस की उत्तरी गणपत जांगड़े ने भाजपा की शिवकुमारी चौहान को 29695 वोटो से हराया।
87) सिहावा से कांग्रेस की अंबिका मरकाम ने भाजपा के श्रवण मरकाम को 13166 वोटो से हराया।
88) सीतापुर से भाजपा के पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने कांग्रेस के अमरजीत भगत को 17160 वोटो से हराया।
89) तखतपुर से भाजपा के धर्मजीत सिंह ने कांग्रेस की रश्मि आशीष सिंह को 14892 वोटो से हराया।
90) वैशाली नगर से भाजपा के रीकेश सेन ने कांग्रेस के मुकेश चंद्राकर को 40074 वोटो से हराया।

वहींसर्वाधिक वोटो से जीतने वाले भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण सीट से 67719 वोटो से जीत दर्ज की है।वही सबसे कम वोटो से जीतने वाले प्रत्याशी भाजपा के आसाराम नेताम कांकेर सीट से 16 वोटो से जीत दर्ज की है।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?