Home Breaking News छत्तीसगढ़ : तेंदूपत्ता तोड़कर आ रही पिकअप खाई में गिरी,18 लोगों की हुई मौत,पीएम मोदी ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ : तेंदूपत्ता तोड़कर आ रही पिकअप खाई में गिरी,18 लोगों की हुई मौत,पीएम मोदी ने जताया दुख

by KBC World News
0 comment

Chhattisgarh: Pickup carrying tendu leaves fell into a ditch, 18 people died, PM Modi expressed grief

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक पिकअप वाहन में 25 से ज्यादा लोग सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद लौट रहे थे।घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाहपानी गांव के करीब दोपहर बाद लगभग 1:45 बजे वाहन के बंजारी घाट में गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 17 महिलाएं हैं।हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। 

हादसे में इनकी हुई मौत

कवर्धा हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है. उनकी पहचान
बिस्मत बाई (45 वर्ष), लीला बाई (35 वर्ष), परसदिया बाई (30 वर्ष), भारती (15 वर्ष), सुंती बाई (45 वर्ष),  मिला बाई (48 वर्ष), टिकू बाई (40 वर्ष), सिरदारी बाई (45 वर्ष), जमिया बाई (35 वर्ष), मुंगिया बाई (60 वर्ष), झमलो बाई (62 वर्ष), सिया बाई (50 वर्ष), किरण (15 वर्ष), पटोरिन बाई (35 वर्ष) धनईया बाई (48 वर्ष), शांति बाई (35 वर्ष) प्यारी बाई (40 वर्ष), सोनम (16 वर्ष) की मौत हो चुकी हैं. 

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख


हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख


इस दर्दनाक घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है।उन्होंने X पर लिखा, कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है।घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?