Home Chhattisgarh Chhattisgarh: रायगढ़ में बरसे पीएम MODI कहा सनातन को खत्म करना घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य,

Chhattisgarh: रायगढ़ में बरसे पीएम MODI कहा सनातन को खत्म करना घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य,

by KBC World News
0 comment

बघेल सरकार को भी घेरा

Chhattisgarh: PM Modi lashed out at Raigarh, said the goal of the arrogant alliance is to destroy Sanatan,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ प्रवास पर थे प्रधानमंत्री ने 6,350 करोड़ की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं।यहां उन्होंने एक रोड शो किया, साथ ही विजय शंखनाद रैली को भी संबोधित किया।सभा को संबोधित करते हुए
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के खिलाफ जो साजिश हो रही है, मैं उसके खिलाफ आप लोगों को जागरूक करना चाहता हूं। आप लोगों ने नौ साल से जिन लोगों को केंद्र से बाहर कर रखा है। उन्हीं लोगों ने आपके खिलाफ अब मोर्चा खोल रखा है। अभी हाल ही में इन लोगों ने मिलकर इंडिया गठबंधन किया है। उसने कसम खाई है कि वह सनातन को खत्म करके रहेगा। सनातन संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं। यहां राम, कृष्ण का जन्म हुआ। रामायण ने हमे क्या क्या संदेश दिया। यहीं हमारी सनातन संस्कृति है। व्यक्ति के कर्मों को प्रधानता देती है। कई महापुरूष और वीर महिलाएं सनातन धर्म में जन्म लिया और सभी को प्रेरित किया। पीएम ने कहा कि सनातन को खत्म करना घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य है, सबको इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। ये सनातन को मिटाना चाहते हैं।

छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य की खनिज संपदा का ATM की तरह उपयोग किया। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है। वे तो कहते हैं बहुत सालों बाद मौका मिला है, आगे नहीं मिलने वाला, यही समय है जितना हो सके लूटो। कांग्रेस और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है।

कांग्रेस पर घोटालों का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस जिस तरह घोटालों की राजनीति करती है, उसमें सिर्फ उसके नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब कल्याण में भले पीछे हों लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। आप कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी?

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?