Home Health सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना फायदेमंद…

सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना फायदेमंद…

by KBC World News
0 comment

Drinking lukewarm water as soon as you wake up in the morning is beneficial…

आमतौर पर लोग सुबह उठते ही चाय पीना पसंद करते हैं। चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है या फायदेमंद, यह बहस का विषय है, लेकिन अगर सुबह की शुरुआत गुनगुना पानी पीकर की जाए तो यह आपकी दिनचर्या और स्वास्थ्य को लाभकारी बनाता है। वैसे तो आप गुनगुना पानी पूरे 12 महीने पी सकते हैं, लेकिन सर्दियों में गुनगुने पानी का सेवन शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। गर्म पानी का सेवन करने से शरीर के सभी हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। पानी पीने का तरीका और सही समय कई तरह की बीमारियों को भी दूर रखता है। आज हम अपने पाठकों को बताने जा रहे हैं कि गुनगुने पानी का सेवन आपके शरीर पर किस तरह असर डालता है और उसे स्वस्थ बनाता है। आइए डालते हैं एक नजर-

गैस और कब्ज की समस्या से मिलता है छुटकारा

सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और गैस बनना भी बंद हो जाता है। दरअसल, रात को सोते समय हमारे मुंह में जो लार बनती है, वह हमें कई बीमारियों से बचाती है क्योंकि इसमें ऑक्सलाइड तत्व होते हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद भी कहता है कि सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

भूख बढ़ती है

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, खाली पेट गर्म पानी पीने से भूख भी
बढ़ती है। इससे सुबह का नाश्ता करने में आपको परेशानी नहीं होती और भरपूर नाश्ता करने के कारण शरीर में दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। थकान भी नहीं लगती।

सिर दर्द से राहत

अगर आपको सिर दर्द की समस्या है तो रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। दरअसल, शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी न होने से सिर दर्द होता है। इसलिए भरपूर मात्रा
में पानी पिएं और रोज सुबह एक गिलास पानी के साथ दिन की शुरुआत करें।

रक्त संचार में सुधार

गर्म पानी के निरंतर सेवन से आपके रक्त संचार में सुधार होता है।
गुनगुना पानी हमारे शरीर में जमने वाले फैट को निकाल देता है, जिससे आप तनाव मुक्त महसूस करती हैं। इससे कार्डियो वैस्कुलर बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

मोटापे की समस्या के लिए रामबाण

अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीजिये। यह आपके लिए रामबाण साबित होगा दरअसल, रोज सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने से आपका वजन कम होता है। आप गुनगुने पानी में नींबू मिला लें और प्रतिदिन सुबह उठते ही पिएं और फिर देखिए कैसे वजन कम होता है।

त्वचा में आता है निखार

गुनगुना पानी पीने से त्वचा में निखार आता है। शरीर में अधिक
विषाक्त पदार्थ होते हैं, तो इससे त्वचा पर दाग धब्बे हो जाते हैं। त्वचा मुरझा जाती है और चमक चली जाती है। पानी तो त्वचा में निखार लाने में मददगार होती ही है। रोज सुबह उठकर एक गिलास पानी पीने से दाग-धब्बे से भी मुक्ति मिलती है।

पीरियड्स में फायदेमंद

हर महीने होने वाले पीरियड्स में आप दर्द से परेशान रहती हैं। ऐसे में आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए हम एक कारगर उपाय बता रहे हैं, जो आपको राहत पहुंचा सकता है। पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से पेट की सिकाई हो जाती है जिससे दर्द में आराम मिल सकता है।

हेयर ग्रोथ में भी मददगार

जब आप गुनगुना पानी पीना शुरू करती हैं, तो इससे आपके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। यह बालों की ग्रोथ के लिए भी जरूरी है। जब स्कैल्प तक बेहतर ऑक्सीजन की सप्लाई होती है, तो आपके बाल पहले से ज्यादा हेल्दी और शाइनी हो जाते हैं।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?