Home feature IAF का पहला C-295 MW विमान आज वडोदरा में उतरा,25 सितम्बर को वायुसेना सौप दिया जाएगा

IAF का पहला C-295 MW विमान आज वडोदरा में उतरा,25 सितम्बर को वायुसेना सौप दिया जाएगा

by KBC World News
0 comment

IAF’s first C-295 MW aircraft landed in Vadodara today, will be handed over to the Air Force on September 25

एयरबस डिफेंस एंड स्पेस कंपनी ने बुधवार को भारत को पहला C-295 परिवहन विमान सौंप दिया। इस विमान के साथ ग्रुप कैप्टन पीएस नेगी ने बहरीन से उड़ान भरी थी, जिसे भारतीय जमीं पर उतारा गया।
यह IAF का पहला C-295 MW विमान आज वडोदरा में उतरा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 25 सितंबर 2023 को एएफ स्टेशन हिंडन में एक औपचारिक समारोह में विमान को भारतीय वायुसेना को सौंप दिया जाएगा।

स्पेन से भारत को मिला सी-295 टेक्निकल मिलिट्री एयरलिफ्ट प्लेन 25 सितंबर को विधिवत रूप से भारतीय वायु सेना में शामिल होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हिंडन एयरफोर्स में सी-295 प्लेन को शामिल करने की घोषणा करेंगे। वहीं, भारत ड्रोन शक्ति कार्यक्रम में देश की सीमा और कृषि क्षेत्र में ड्रोन की विशेषता व कार्यशैली पर प्रदर्शन भी होगा।

Read also :रायगढ़ Bank Robbery मामले में 4 डकैत गिरफ्तार,पुलिस आज करेगी मामले का पर्दाफाश…

C-295 सैन्य परिवहन विमान की खासियत

इस विमान को दो लोग उड़ाते हैं और इसकी क्षमता 73 सैनिक या 48 पैराट्रूपर्स या 12 स्ट्रेचर इंटेसिव केयर मेडवैक या 27 स्ट्रेचर मेडवैक के साथ 4 मेडिकल अटेंडेंट ले जाने की है। यह अधिकतम 9250 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है। इसकी गति अधिकतम 482 किलोमीटर प्रति घंटा है और अधिकतम 13,533 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इसे टेक ऑफ करने के लिए 844 मीटर से 934 मीटर लंबाई वाला और उतरने के लिए सिर्फ 420 मीटर का रनवे चाहिए। हथियार लगाने के लिए इसमें छह हार्ड प्वाइंट्स होते हैं। यानी हथियार और बचाव प्रणाली लगाने के लिए दोनों विंग्स के नीचे तीन-तीन जगह होती हैं, जिसमें 800 किलोग्राम के हथियार लगाए जा सकते हैं।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?