Home State माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक के कारण मौत, काली बाग़ कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा शव

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक के कारण मौत, काली बाग़ कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा शव

by KBC World News
0 comment

Mafia Mukhtar Ansari dies due to heart attack, body to be buried in Kali Bagh cemetery

माफिया मुख्तार अंसारी का हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई है। बैरक में तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्तार डॉक्टर के सामने ही बेहोश हो गया था। इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। यहां मुख्तार को ICU में एडमिट किया गया था। लेकिन हालत नाजुक हौने के कारण CCU में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टरों ने मुख्तार को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, चेकअप के दौरान मुख्तार बेहोश हो गया था। इसके तुरंत बांदा जेल से निकलकर आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान रास्ते में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मुख्तार को दो दिन पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्तार पूरे 14 घंटे अस्पताल में रहा था। देर शाम फिर उसे जेल भेज दिया गया था। बुधवार को जेल में उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था, जिसमें सब सामान्य मिला था। हालांकि अब दो दिन बाद फिर से उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर बांदा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुख्तार अंसारी की शव यात्रा आज शुक्रवार को 26 गाड़ियों के काफिले के साथ निकलेगी। जानकारी के अनुसार अंसारी को गाजीपुर के काली बाग़ कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?